जल्दी से जान लें कितने Sim Card आपके Aadhaar Card पर हैं रेजिस्टर्ड, नहीं तो हो सकती है मुसीबत, देखें तरीका
अपने आधार कार्ड को अपने मोबाइल नंबर से लिंक करना जरूरी है।
धोखाधड़ी या चोरी से बचने के लिए अपने आधार कार्ड से जुड़े जोखिम की जांच करना महत्वपूर्ण है
आप अब जान सकते है कि आखिर आपके आधार कार्ड के साथ लिंक हैं कितने मोबाइल नंबर

आधार (Aadhaar Card) आपके लिए कितना जरूरी है ये तो आप अब तक जान ही चुके होंगे। यही कारण है कि आधार (Aadhaar) को दुरुपयोग से बचाना हम सभी के लिए बहुत जरूरी है। दूरसंचार विभाग (DoT) ने यह सुनिश्चित करने के लिए अपनी वेबसाइट पर एक बड़ा अपडेट किया है, जिससे आप जान सकते कि आपके आधार कार्ड का कोई गलत इस्तेमाल तो नहीं कर रहा है। DoT की इस नई सेवा से आप आसानी से जांच सकते हैं कि आपके आधार नंबर (Aadhaar Number) (Aadhaar Card) के साथ कितने मोबाइल नंबर (Mobile Number) पंजीकृत हैं। DoT ने हाल ही में टेलीकॉम एनालिटिक्स फॉर फ्रॉड मैनेजमेंट एंड कंज्यूमर प्रोटेक्शन (TAFCOP) नामक एक पोर्टल लॉन्च किया है, जो उपयोगकर्ताओं को उनके आधार नंबर से जुड़े सभी फोन नंबरों की जांच करने में सक्षम बनाता है। यदि आप सिम का उपयोग नहीं करते हैं, तो आप इसे डिस्कनेक्ट कर सकते हैं।
TAFCOP ने अपनी वेबसाइट पर कहा कि वेबसाइट ग्राहकों की मदद करेगी, उनके नाम पर काम कर रहे मोबाइल कनेक्शन की संख्या की जांच करेगी और अतिरिक्त मोबाइल कनेक्शन काट देगी।

आधार नंबर (Aadhaar Number) के साथ कितने मोबाइल नंबर (Mobile Number) रजिस्टर्ड हैं, ऐसे करें चेक
- चेक करने के लिए सबसे पहले टेलीकॉम एनालिटिक्स फॉर फ्रॉड मैनेजमेंट एंड कंज्यूमर (Telecom Analytics for Fraud Management) प्रोटेक्शन पोर्टल (Consumer Protection portal) https://tafcop.dgtelecom.gov.in/ की वेबसाइट पर जाएं।
- अब अपना संपर्क नंबर (Contact Number/Mobile Number) दर्ज करें।
- इसके बाद 'रिक्वेस्ट ओटीपी' टैब पर क्लिक करें।
- अब मोबाइल नंबर में ओटीपी नंबर डालें।
- फिर, आपके आधार नंबर से जुड़े सभी नंबर वेबसाइट पर देखे जा सकते हैं।
- इन नंबरों से, उपयोगकर्ता उन नंबरों की रिपोर्ट और ब्लॉक कर सकते हैं जिनका अब उपयोग नहीं किया गया है या जिनकी आवश्यकता नहीं है।
मोबाइल नंबरों (Mobile Number) के संबंध में DoT दिशानिर्देश

सरकार के मौजूदा दिशा-निर्देशों के तहत एक व्यक्ति अपने नाम पर अधिकतम नौ मोबाइल कनेक्शन दर्ज करा सकता है।
DoT AP LSA lauched consumer system, Telecom Analytics for Fraud Management and Consumer Protection (TAFCOP) at https://t.co/C2R2I4yokP to felicitate consumers of AP LSA (in States of Andhra Pradesh and Telangana) which will soon be extended to whole country.#united2fightcorona
— DoT India (@DoT_India) April 23, 2021
TAFCOP पोर्टल पर उपलब्ध सुविधाएं
- जिन उपयोगकर्ताओं के नाम पर नौ से अधिक कनेक्शन हैं, उन्हें एसएमएस के माध्यम से सूचित किया जाएगा।
- जिन ग्राहकों के नाम पर नौ से अधिक लिंक हैं, वे आवश्यक कार्रवाई करने के लिए पोर्टल लिंक पर क्लिक कर सकते हैं।
