कैसे डाउनलोड करें TikTok विडियोज? स्टेप बाय स्टेप गाइड

Updated on 29-May-2020
HIGHLIGHTS

जहां एक और हम सभी जानते हैं कि फेसबुक और यूट्यूब पर भी विडियोज को डाउनलोड किया जा सकता है, लेकिन इसके लिए आपको कुछ टूल्स को इस्तेमाल करना पड़ता है

ऐसे ही हम आपको बता देते हैं कि अगर आप TikTok के विडियो भी डाउनलोड करना चाहते हैं तो आपको बता देते हैं कि आप ऐसा भी कर सकते हैं

आज हम आपको बताने वाले है कि आखिर आप कैसे TikTok विडियो डाउनलोड किये जा सकते हैं

हम जानते हैं कि पिछले कुछ दिनों में TikTok की रेटिंग जबरदस्त तरीके से गिरी है। हालाँकि इसके बाद भी TikTok को अभी भी बहुत से लोग दे रहे हैं, हालाँकि ऐसा भी कहा जा सकता है कि बहुत से लोगों के लिए TikTok मनोरंजन का साधन बन गया है। इसी कारण यह लोग इस सोशल मीडिया प्लेटफार्म को अपने मनोरंजन के लिए भी बड़े पैमाने पर इस्तेमाल करते हैं। या ऐसा भी कह सकते हैं कि कर रहे हैं। असल में कई लोग इन विडियो को मात्र देखते ही नहीं हैं, इन्हें डाउनलोड भी करना चाहते हैं, ऐसे में कई बार उन्हें काफी दिक्कत होती है। आपको बता देते हैं कि अगर आप इन TikTok वीडियोस को शेयर करना चाहते हैं तो आपको एप्प के अंदर ही ऑप्शन मिलता है। आप आसानी से इन्हें शेयर कर सकते हैं, आप इन्हें एप्प के अंदर से ही कई अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर शेयर कर सकते हैं, जिन्हें इन्स्टाग्राम, व्हाट्सएप्प, फेसबुक और अन्य कई प्लेटफार्म का आपको ऑप्शन मिलता है। 

अब बात आती है कि आखिर आप इन टिकटोक वीडियोस को कैसे डाउनलोड कर सकते हैं, वैसे तो यह काम काफी मुश्किल है लेकिन आज हम आपको कुछ आसान स्टेप्स के बारे में बताने वाले हैं, जिनके माध्यम से आप ऐसा आसानी से कर सकते हैं। जहां एक और हम सभी जानते हैं कि फेसबुक और यूट्यूब पर भी विडियोज को डाउनलोड किया जा सकता है, लेकिन इसके लिए आपको कुछ टूल्स को इस्तेमाल करना पड़ता है, ऐसे ही हम आपको बता देते हैं कि अगर आप TikTok के विडियो भी डाउनलोड करना चाहते हैं तो आपको बता देते हैं कि आप ऐसा भी कर सकते हैं, आज हम आपको बताने वाले है कि आखिर आप कैसे TikTok विडियो डाउनलोड किये जा सकते हैं। 

कैसे डाउनलोड करें TikTok Video

यहाँ आपको बता देते हैं कि आप बड़ी आसानी से निम्नलिखित बिंदुओं या स्टेप्स को फॉलो करके एंड्राइड या iPhone में TikTok के विडियो डाउनलोड कर सकते हैं। आइये जानते इन स्टेप बाय स्टेप बिन्दुओं को…

  • अपने मोबाइल फोन में TikTok को ओपन करें, इसके बाद उस विडियो को सेलेक्ट करें, जिसे आप डाउनलोड करना चाहते हैं।
  • इसके बाद आपको शेयर आइकॉन पर क्लिक करना है, और सेव विडियो को सेलेक्ट करना है।
  • ऐसा करने से यह विडियो आपके फोन में स्टोरेज में अपने आप ही सेव हो जाने वाला है।

बिना वाटमार्क के कैसे डाउनलोड करें TikTok Videos?

  • अपने कंप्यूटर या फोन में TikTok को ओपन करें, इसके बाद उस विडियो को सेलेक्ट करें, जिसे आप डाउनलोड करना चाहते हैं।
  • अपने फोन में आपको शेयर बटन पर क्लिक करना है, और कॉपी लिंक पर क्लिक करना है, इसके अलावा ऐसा ही आप अपने कंप्यूटर पर ही कर सकते हैं। हालाँकि इसके लिए आपको एड्रेस बा पर जाना होगा।
  • इसे बाद आपको इस वेबसाइट पर जाना होगा, यहाँ जाने के बाद आपको यहाँ इस लिंक को पेस्ट करना है।
  • अब यहाँ आपको विडियो विथ वाटरमार्क पर जाकर इसे अन चेक कर देना है। अब आपको डाउनलोड पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद स्क्रीन पर आपको डाउनलोड MP4 को चुनकर, डाउनलोड विडियो नाउ पर क्लिक करना है।
Disclaimer: Digit, like all other media houses, gives you links to online stores which contain embedded affiliate information, which allows us to get a tiny percentage of your purchase back from the online store. We urge all our readers to use our Buy button links to make their purchases as a way of supporting our work. If you are a user who already does this, thank you for supporting and keeping unbiased technology journalism alive in India.
Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi

Connect On :