गूगल कराएगा मंगल की आभासी सैर

Highlights

यह अनुभव नासा जेट प्रोप्लसन लेबोरेटरी के ऑनसाइट सॉफ्टवेयर की मदद से निर्मित किया गया है, जो वैज्ञानिकों को रोवर ड्राइव की योजना बनाने तथा यहां तक कि मंगल ग्रह पर बैठकें आयोजित करने में मदद करता है.

गूगल कराएगा मंगल की आभासी सैर

अगर आप मंगल ग्रह के अज्ञात इलाकों के बारे में जानने के लिए उत्सुक हैं, तो आपको घर बैठे मंगल पर मुफ्त घूमने का मौका मिलने वाला है क्योंकि गूगल ने नासा के साथ मिलकर अपने यूजर्स के लिए इसका आभासी सैर शुरू किया है. इसके तहत नासा के क्यूरिओसिटी रोवल द्वारा ली गई वीडियों और तस्वीरों के माध्यम से आपको मंगल ग्रह की सैर करवाई जाएगी.

गूगल के क्रियेटिव लैब के इंटरैक्टिव प्रोड्यूशर रेयान बुर्क ने एक ब्लॉग पोस्ट में गुरुवार को कहा, "इस अनुभव के बेववीआर का प्रयोग कर बनाया गया है, जो एक ऐसी टेक्नॉलजी है जो बिना किसी एप को इंस्लाट किए आपके ब्राउसरर पर आभासी वास्तविकता मुहैया कराती है. आप इसे वर्चुअल रियलिटी हेडसेट, फोन, या लैपटॉप पर देख सकते हैं."

यह अनुभव नासा जेट प्रोप्लसन लेबोरेटरी के ऑनसाइट सॉफ्टवेयर की मदद से निर्मित किया गया है, जो वैज्ञानिकों को रोवर ड्राइव की योजना बनाने तथा यहां तक कि मंगल ग्रह पर बैठकें आयोजित करने में मदद करता है. 

इस भागीदारी का नेतृत्व करने वाले जेपीएल के ओपीएस लैब के प्रमुख परियोजना प्रबंधक विक्टर लू ने बताया, "हम वीआर और एआर प्रौद्योगिकीयों की मदद से हमारे वैज्ञानिकों को रोजाना मंगलवार पर ले जाने में सक्षम होते हैं. अब दुनिया का हर व्यक्ति मंगल की सैर कर सकेगा."

IANS

IANS

IANS Indo-Asian News Service

View full profile