गूगल (Google) भारत, US, जापान और इंडोनेशिया में टोल प्राइस (toll prices) को गूगल मैप्स (google maps) पर जारी कर रहा है। इस फीचर की मदद से यूजर्स को टोल रोड्स और रेगुलर रोड्स के बीच चुनने का मौका मिलेगा।
यह भी पढ़ें: SBI ग्राहकों के सर पर छाया खतरा, ऐसे मैसेज पर क्लिक करा तो हो सकता है अकाउंट खाली
गूगल (google) ने ब्लॉग में कहा, “टोल रोड्स और रेगुलर रोड्स में से चुनने में मदद के लिए हम पहली बार गूगल मैप्स (Google Maps) पर टोल की कीमतें (toll prices) जारी कर रहे हैं।”
यह भी पढ़ें: Motorola बहुत जल्द भारत में उतारेगा अपना सस्ता चमचमाता फोन, Flipkart पर किया जाएगा सेल
इस नए अपडेट से यूजर्स अपनी ट्रिप शुरू करने से पहले ही लोकल टोलिंग अथॉरिटीज़ से मिली टोल प्राइस की जानकारी से अपनी डेस्टिनेशन तक की टोल कीमतों का अंदाज़ा लगा सकते हैं। कंपनी ने कहा, इस महीने एंडरोइड (android) और iOS डिवाइसेज़ पर भारत, US, जापान और इंडोनेशिया में करीब 2000 टोल रोड्स के लिए कीमतें जारी की जाएंगी और जल्द ही और देशों में भी यह काम शुरू किया जाएगा।
यह भी पढ़ें: BSNL के पास हैं ये सबसे सस्ते धांसू Recharge Plan; Jio-Airtel-Vi भी रह जाते हैं दंग