गूगल ने खारिज की समाचार प्रकाशकों के साथ राजस्व साझा करने की बात

Highlights

प्रौद्योगिकी दिग्गज ने राजस्व साझा करने संबंधी खबरों को 'बिल्कुल गलत' बताया है और कहा कि इस संबंध में अभी प्रकाशकों के साथ बातचीत जारी है.

गूगल ने खारिज की समाचार प्रकाशकों के साथ राजस्व साझा करने की बात

समाचार प्रकाशकों के साथ राजस्व साझा करने के संबंध में प्रकाशित मीडिया रिपोर्टो को खारिज करते हुए गूगल ने कहा है कि ऐसा कोई सौदा नहीं किया जा रहा है और ग्राहकी परियोजना अभी शुरुआती दौर में है. गूगल के प्रवक्ता मैगी शील्स के हवाले से सीएनईटी की रविवार देर रात प्रकाशित रिपोर्ट में कहा गया, "हम राजस्व पक्ष पर अभी किसी निष्कर्ष तक नहीं पहुंचे हैं."

उन्होंने कहा, "हम ग्राहकी के संबंध में किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंचे हैं और अभी प्रकाशकों के साथ बात करने की जरूरत है."

प्रौद्योगिकी दिग्गज ने राजस्व साझा करने संबंधी खबरों को 'बिल्कुल गलत' बताया है और कहा कि इस संबंध में अभी प्रकाशकों के साथ बातचीत जारी है.

इससे पहले मीडिया रिपोर्टों में यह बताया गया था कि गूगल समाचार प्रकाशकों के साथ राजस्व साझा करने का सौदा कर रही है. कंपनी जिस प्रकार से यूट्यूब वीडियो से प्राप्त राजस्व को वीडियो प्रकाशक से साझा करती है, उसी तरह से अब समाचारों के लिए भी करेगी. 

गूगल न्यूज के प्रमुख रिचर्ड गिंग्रास के हवाले से फाइनेंसियल टाइम्स की रिपोर्ट में कहा गया, "गूगल ग्राहकी से प्राप्त राजस्व का 30 फीसदी से भी कम हिस्सा रखेगी."

प्रकाशकों के साथ राजस्व साझा करने का सौदा कंपनी के एडसेंस कारोबार की तरह ही है, जिसमें वेब पब्लिशर को अपनी वेबसाइटों पर एड प्रकाशित करने दिया जाता है.

IANS

IANS

IANS Indo-Asian News Service

View full profile