Gold Silver Prices Today (18 मई 2026): सोमवार को धड़ाम हुए सोने-चांदी के दाम, 21,600 रुपये तक की गिरावट!

By

Gold Silver Prices Today (18 मई 2026): सोने और चांदी की कीमतों में आज फिर बड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। पश्चिम एशिया में बढ़ते ईरान-अमेरिका तनाव का असर अब वैश्विक बाजारों के साथ-साथ भारतीय सर्राफा बाजार पर भी साफ नजर आ रहा है। दो दिन बाद खुले बाजार से पहले मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर दोनों कीमती धातुओं के वायदा भाव दबाव में दिखाई दिए।

आज की सोने की कीमत

MCX पर सोमवार सुबह 24 कैरेट सोने का वायदा भाव गिरकर 1,58,450 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया। बता दें कि इसी साल 29 जनवरी को सोना रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा था, जब इसका वायदा भाव 1,80,779 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया था। वहीं, आज अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत घटकर 1,62,000 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई है। दूसरी ओर, गुडरिटर्न्स वेबसाइट पर सोने का रेट 1,57,080 रुपये प्रति 10 ग्राम बताया गया है। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के आंकड़ों के मुताबिक सोमवार सुबह तक सोने का भाव 1,58,210 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज हुआ।

कैरेट1 ग्राम8 ग्राम10 ग्राम100 ग्राम
18 कैरेट11,784 रुपये94,272 रुपये1,17,840 रुपये11,78,400 रुपये
22 कैरेट14,399 रुपये1,15,192 रुपये1,43,990 रुपये14,39,900 रुपये
24 कैरेट15,707 रुपये1,25,656 रुपये1,57,070 रुपये15,70,700 रुपये

शुक्रवार की सोने की कीमत

अगर पिछले कारोबारी सत्र की बात करें तो शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर में मजबूती और निवेशकों द्वारा भारी मुनाफावसूली के कारण सोने में तेज गिरावट देखने को मिली थी। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक 99.9 फीसदी शुद्धता वाला सोना 4,000 रुपये टूटकर 1,62,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया था। इससे पहले गुरुवार को बाजार बंद होने के समय इसका दाम 1,66,000 रुपये प्रति 10 ग्राम था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने की कीमतों में कमजोरी रही और हाजिर सोना 104 डॉलर गिरकर 4,548.46 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।

आज की चांदी की कीमत

चांदी की कीमतों में भी भारी गिरावट देखने को मिली है। ईरान-अमेरिका तनाव के बीच वैश्विक बाजारों में कमजोरी का असर चांदी पर भी पड़ा है। MCX पर सोमवार सुबह चांदी का वायदा भाव घटकर 2,71,226 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। इस साल 29 जनवरी को चांदी ने 4,20,048 रुपये प्रति किलो का रिकॉर्ड स्तर छुआ था। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक दिल्ली में चांदी की कीमत 21,600 रुपये टूटकर 2,75,000 रुपये प्रति किलो रह गई। वहीं गुडरिटर्न्स के अनुसार चांदी का भाव 2,80,000 रुपये प्रति किलो दर्ज किया गया। IBJA के आंकड़ों के मुताबिक सोमवार सुबह तक चांदी 2,68,500 रुपये प्रति किलो पर आ गई।

ग्रामचांदी का भाव
1279.90 रुपये
82,239.20 रुपये
102,799 रुपये
10027,990 रुपये
10002,79,900 रुपये

शुक्रवार की चांदी की कीमत

पिछले कारोबारी दिन शुक्रवार को चांदी में भी जोरदार बिकवाली देखने को मिली थी। मजबूत डॉलर और निवेशकों की मुनाफावसूली के चलते दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी 21,600 रुपये फिसलकर 2.75 लाख रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई। इससे पहले पिछले सत्र में इसका भाव 2,96,600 रुपये प्रति किलो था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी 5.26 डॉलर टूटकर 78.21 डॉलर प्रति औंस रह गई।

वायदा कारोबार में भी चांदी पर दबाव साफ दिखाई दिया। एमसीएक्स पर जुलाई डिलीवरी वाली चांदी 16,352 रुपये की गिरावट के साथ 2,74,750 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई। इस दौरान 7,908 लॉट का कारोबार दर्ज किया गया। वहीं कॉमेक्स में जुलाई वायदा चांदी 6.42 डॉलर टूटकर 78.90 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करती नजर आई।

यह भी पढ़ें: Samsung Galaxy S25 FE हुआ सोच से भी सस्ता! मिड-रेंज के दाम में मिल रहा तगड़ा फ्लैगशिप, अभी कर दें आर्डर

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

Connect On :
By