Gold Silver Prices Today (23 मई 2026): शनिवार को सोना-चांदी महंगे हुए या सस्ते? जानें आज का भाव

By

Gold Silver Prices Today (23 मई 2026): पश्चिम एशिया में जारी भू-राजनीतिक तनाव के चलते घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोने की कीमतों में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। दिल्ली के सर्राफा बाजार में 10 ग्राम सोना सभी टैक्स समेत करीब 1.64 लाख रुपये पर पहुंच गया है। वहीं मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट गोल्ड फ्यूचर्स में हल्की गिरावट दर्ज की गई।

आज सुबह MCX पर सोने का वायदा भाव 91 रुपये यानी 0.06% कमजोर होकर 1,58,588 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता दिखा। इससे पहले पिछले कारोबारी सत्र में यह 1,58,679 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। बता दें कि इसी साल 29 जनवरी को MCX पर सोना 1,80,779 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड हाई तक पहुंचा था।

कैरेट1 ग्राम8 ग्राम10 ग्राम100 ग्राम
18 कैरेट11,944 रुपये95,552 रुपये1,19,440 रुपये11,94,400 रुपये
22 कैरेट14,595 रुपये1,16,760 रुपये1,45,950 रुपये14,59,500 रुपये
24 कैरेट15,921 रुपये1,27,368 रुपये1,59,210 रुपये15,92,100 रुपये

वैश्विक बाजारों में भी सोने की कीमतों पर दबाव नजर आया। अंतरराष्ट्रीय हाजिर बाजार में गोल्ड घटकर 4,522.32 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। दूसरी ओर गुडरिटर्न्स के आंकड़ों के मुताबिक, देश में 24 कैरेट सोने का रेट 1,59,640 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार शुक्रवार को बाजार बंद होने तक सोने का भाव 1,58,117 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। चूंकि शनिवार और रविवार को बुलियन मार्केट बंद रहता है, इसलिए फिलहाल यही रेट लागू माना जाएगा।

पिछले दिन क्या था सोने का भाव

एक्सपर्ट्स के मुताबिक अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत में शुरुआती सकारात्मक संकेत मिलने से सुरक्षित निवेश के तौर पर सोने की खरीदारी कुछ कमजोर हुई है। हालांकि होर्मुज जलडमरूमध्य के आसपास तनाव जारी रहने से निवेशक सतर्क बने हुए हैं। दिल्ली के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को 99.9 फीसदी शुद्धता वाले सोने की कीमत में 600 रुपये की गिरावट दर्ज की गई। इसके बाद भाव घटकर 1,64,900 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट गोल्ड भी हल्की कमजोरी के साथ 4,522.32 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता नजर आया।

आज चांदी की कीमत

ग्रामचांदी का भाव
1285 रुपये
82,280 रुपये
102,850 रुपये
10028,500 रुपये
10002,85,000 रुपये

अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव का असर चांदी की कीमतों पर भी दिखाई दे रहा है। दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी का रेट 2,71,000 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया है। वहीं MCX पर सिल्वर फ्यूचर्स में मामूली गिरावट देखी गई। सुबह के कारोबार में MCX पर चांदी का वायदा भाव 246 रुपये यानी 0.09% टूटकर 2,71,600 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गया। पिछले कारोबारी दिन यह 2,71,846 रुपये प्रति किलो पर बंद हुआ था। गौरतलब है कि 29 जनवरी 2026 को चांदी ने 4,20,048 रुपये प्रति किलो का रिकॉर्ड स्तर छुआ था।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट सिल्वर की कीमत घटकर 75.87 डॉलर प्रति औंस रह गई। वहीं गुडरिटर्न्स के मुताबिक घरेलू बाजार में चांदी का भाव बढ़कर 2,85,000 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया है। IBJA के आंकड़ों के अनुसार शुक्रवार को बाजार बंद होने तक चांदी का रेट 2,67,433 रुपये प्रति किलो दर्ज किया गया। चूंकि शनिवार और रविवार को बाजार बंद रहता है, इसलिए अगले कारोबारी दिन तक यही कीमत प्रभावी रहेगी।

एक दिन पहले चांदी का हाल

दिल्ली के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को चांदी की कीमत 2,71,000 रुपये प्रति किलो पर स्थिर बनी रही। वहीं अंतरराष्ट्रीय हाजिर बाजार में चांदी करीब 1% टूटकर 75.87 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।

यह भी पढ़ें: लॉन्च से पहले Samsung Galaxy Z Fold 8 और Z Flip 8 की कीमत और फीचर्स हुए लीक! देखें डिटेल्स

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

Connect On :
By