ChatGPT इस्तेमाल करने वाले इंडियन यूजर्स के लिए OpenAI ने एक नया अपडेट रिलीज कर दिया है। कंपनी ने ChatGPT में नीर (Neer) और लहर (Leher) नाम की दो नई हिंदी वॉयस ऐड कर दी हैं, जिनका मकसद AI के साथ बातचीत को ज्यादा नैचुरल और आसान बनाना है। ये वॉयसेज GPT Live 1.1 अपडेट के तहत आती हैं, और इन्हें अब इंडिया में उपलब्ध करा दिया गया है। खास बात यह है कि OpenAI ने इन्हें दिखाने के लिए एक नई शॉर्ट फिल्म भी रिलीज की है, जिसमें ChatGPT एक परिवार की मुश्किल परिस्थिति में मदद करता नजर आ रहा है।
OpenAI ने अपनी नई हिंदी वॉयसेज को इंडिया के यूजर्स के लिए पेश कर दिया है, यह हिन्दी बोलने वाले यूजस की समस्या को हल करने की योजना के साथ पेश की गई हैं। ऐसा भी कह सकते हैं कि इनके माध्यम से ChatGPT के सात बातचीत करना अब बेहद आसान हो जाने वाला है।
OpenAI के India Head of Marketing शीलादित्य मोहंती के अनुसार, कंपनी चाहती है कि AI भारत में हर उम्र, भाषा और पेशे के लोगों के लिए उपयोगी बने। नीर और लहर इसी कोशिश का हिस्सा हैं।
नई वॉयसेज को पेश करने के लिए OpenAI ने ‘The Notice’ नाम की शॉर्ट फिल्म रिलीज भी की है। इसकी कहानी एक ऐसे परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसके पुश्तैनी घर और खेती की जमीन पर एक प्रॉपर्टी डेवलपर के कब्जे का खतरा मंडरा रहा है। फिल्म में परिवार के सदस्य इस मुश्किल से निपटने के लिए ChatGPT की मदद लेते हैं। वे AI से हिंदी में बातचीत करते हैं और अपनी परेशानी से जुड़े सवाल पूछते हैं। यहीं पर नीर और लहर वॉयस का इस्तेमाल नजर आता है।