Gold-Silver Prices Today (20 मई 2026): लगातार दूसरे दिन सोने में तेज़ी, चांदी हुई कमज़ोर, जानें ताज़ा रेट

By
HIGHLIGHTS

दिल्ली के सर्राफा बाजार में आज 24 कैरेट सोने का दाम 800 रुपये बढ़ गया।

एक दिन पहले सोने का बंद भाव 1,62,800 रुपये प्रति 10 ग्राम था।

चांदी की कीमतों में आज कमज़ोरी देखने को मिली।

Gold-Silver Prices Today (20 मई 2026): पश्चिम एशिया में ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव का असर लगातार सर्राफा बाजार पर दिखाई दे रहा है। आज, बुधवार को सोने और चांदी की कीमतों में फिर बदलाव दर्ज किया गया। दिल्ली के बुलियन मार्केट से लेकर MCX और अंतरराष्ट्रीय बाजार तक दोनों की कीमतों में हलचल बनी हुई है।

दिल्ली के सर्राफा बाजार में आज बाजार खुलने से पहले 24 कैरेट सोना बढ़कर 1,63,600 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया। वहीं मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का वायदा भाव 56 रुपये की तेजी के साथ 1,59,136 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। इससे पहले पिछले कारोबारी सत्र में यह 1,59,080 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। गौरतलब है कि 29 जनवरी 2026 को MCX पर सोने का वायदा भाव 1,80,779 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गया था।

कैरेट1 ग्राम8 ग्राम10 ग्राम100 ग्राम
18 कैरेट11,794 रुपये94,352 रुपये1,17,940 रुपये11,79,400 रुपये
22 कैरेट14,411 रुपये1,15,288 रुपये1,44,110 रुपये14,41,100 रुपये
24 कैरेट15,720 रुपये1,25,760 रुपये1,57,200 रुपये15,72,000 रुपये

दूसरी ओर अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोने की कीमत गिरकर 4,544.78 डॉलर प्रति औंस रह गई। वहीं गुडरिटर्न्स के अनुसार 24 कैरेट गोल्ड का रेट 1,57,200 रुपये प्रति 10 ग्राम बताया गया है। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक बुधवार सुबह तक सोने का भाव 1,59,077 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया।

मंगलवार को क्या रहा था सोने का हाल?

अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत में सकारात्मक संकेत मिलने के बाद महंगाई को लेकर चिंता कुछ कम हुई, जिसका असर सोने की कीमतों पर भी देखने को मिला। मंगलवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में 99.9 फीसदी शुद्धता वाले सोने की कीमत 800 रुपये चढ़कर 1,63,600 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। इससे एक दिन पहले इसका बंद भाव 1,62,800 रुपये प्रति 10 ग्राम था।

चांदी के दाम में गिरावट

चांदी की कीमतों में भी आज कमज़ोरी देखने को मिली। दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी का रेट घटकर 2,71,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया। हालांकि MCX पर चांदी का वायदा भाव 288 रुपये बढ़कर 2,70,407 रुपये प्रति किलो दर्ज किया गया। पिछले सत्र में यह 2,70,119 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी। इस साल 29 जनवरी को चांदी ने भी रिकॉर्ड हाई बनाया था, जब MCX पर इसका वायदा भाव 4,20,048 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया था।

ग्रामचांदी का भाव
1284.90 रुपये
82,279.20 रुपये
102,849 रुपये
10028,490 रुपये
10002,84,900 रुपये

गुडरिटर्न्स के आंकड़ों के मुताबिक चांदी की कीमत फिलहाल लगभग 2,85,000 रुपये प्रति किलो है। वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट सिल्वर 76.12 डॉलर प्रति औंस पर आ गई। IBJA के अनुसार बुधवार सुबह तक चांदी का भाव 2,68,713 रुपये प्रति किलो दर्ज किया गया।

पिछले कारोबारी दिन चांदी में कितनी गिरावट आई?

कमजोर औद्योगिक मांग और वैश्विक बाजार में नरमी के कारण मंगलवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी 5,000 रुपये टूट गई। इसके बाद इसका भाव 2,71,000 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी हाजिर चांदी करीब 2.01 फीसदी फिसलकर 76.12 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।

यह भी पढ़ें: Google I/O 2026 में लॉन्च हुआ नया Google AI Ultra प्लान, पिछले प्लान्स में भी बड़े बदलाव, जानें सबकुछ..

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

Connect On :
By