Gold Silver Prices Today (11 मई 2026): सोमवार को सोने के दामों में मामूली गिरावट, चांदी 2.61 लाख के पार

By

Gold Silver Prices Today (11 मई 2026): पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और खासतौर पर ईरान-अमेरिका के बीच हालात बिगड़ने की आशंकाओं के कारण सोने की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से एक साल तक सोना नहीं खरीदने की अपील की है। दो दिनों की छुट्टी के बाद आज सर्राफा बाजार खुल रहा है और माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री के बयान का असर भी बाजार पर दिखाई दे सकता है।

बाजार खुलने से पहले उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने दिल्ली में 24 कैरेट सोने का रेट 1,55,900 रुपये प्रति 10 ग्राम बताया है। वहीं मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट गोल्ड फ्यूचर्स की कीमत 1,52,589 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई। इससे पहले 29 जनवरी को MCX पर सोना अपने रिकॉर्ड स्तर 1,80,779 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया था।

इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक सोमवार सुबह तक 24 कैरेट सोना 1,51,078 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। दूसरी ओर, गुडरिटर्न्स वेबसाइट के अनुसार गोल्ड का भाव 1,52,490 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया।

कैरेट1 ग्राम8 ग्राम10 ग्राम100 ग्राम
18 कैरेट11,440 रुपये91,520 रुपये1,14,400 रुपये11,44,000 रुपये
22 कैरेट13,979 रुपये1,11,832 रुपये1,39,790 रुपये13,97,900 रुपये
24 कैरेट15,249 रुपये1,21,992 रुपये1,52,490 रुपये15,24,900 रुपये

शुक्रवार का सोने का भाव

पिछले कारोबारी सत्र यानी शुक्रवार को घरेलू सर्राफा बाजार में सोने के दाम में हल्की गिरावट देखने को मिली थी। पश्चिम एशिया में जारी तनाव और निवेशकों की मुनाफावसूली के चलते दिल्ली में 99.9 फीसदी शुद्धता वाले सोने की कीमत 100 रुपये टूटकर 1,55,900 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई थी। गुरुवार को यही रेट 1,56,000 रुपये था। इसी तरह 99.5 फीसदी शुद्धता वाला सोना भी 100 रुपये कमजोर होकर 1,55,100 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया, जबकि इससे पहले इसका भाव 1,55,200 रुपये था। हालांकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोने की कीमत करीब 0.7 प्रतिशत बढ़कर 4,721 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गई।

आज का चांदी का भाव

चांदी की कीमतों में भी बीते कुछ दिनों से भारी उतार-चढ़ाव बना हुआ है। पश्चिम एशिया में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव का असर सिल्वर मार्केट पर साफ दिखाई दे रहा है। दो दिन बाजार बंद रहने के बाद आज कारोबार फिर शुरू हो रहा है। दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी का भाव 2,61,300 रुपये प्रति किलोग्राम बताया जा रहा है।

ग्रामचांदी का भाव
1274.90 रुपये
82,199.20 रुपये
102,749 रुपये
10027,490 रुपये
10002,74,900 रुपये

वहीं MCX पर चांदी का वायदा भाव 2,61,999 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया है। गौरतलब है कि इसी साल 29 जनवरी को सिल्वर फ्यूचर्स ने 4,20,048 रुपये प्रति किलो का ऑल टाइम हाई बनाया था। IBJA के अनुसार सोमवार सुबह चांदी की कीमत 2,55,600 रुपये प्रति किलो दर्ज की गई, जबकि गुडरिटर्न्स के आंकड़ों में सिल्वर का रेट लगभग 2,75,000 रुपये प्रति किलो बताया गया है।

शुक्रवार का चांदी का भाव

अगर पिछले कारोबारी दिन की बात करें तो शुक्रवार को चांदी में गिरावट दर्ज हुई थी। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार लगातार चार सत्रों की तेजी के बाद दिल्ली बाजार में चांदी 200 रुपये सस्ती होकर 2,61,300 रुपये प्रति किलो पर आ गई। एक दिन पहले इसका भाव 2,61,500 रुपये प्रति किलो था। हालांकि वैश्विक बाजार में हाजिर चांदी की कीमत में तीन प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई और यह 81.14 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गई।

यह भी पढ़ें: विजय वर्मा की धमाकेदार OTT सीरीज ‘मटका किंग’ की जल्द होगी वापसी! सीज़न 2 में होगा और भी बड़ा खेला

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

Connect On :
By