Gold Rate Today (8 अप्रैल 2026): 2 दिन तेज़ी के बाद आज सोने में गिरावट, देखें कितना सस्ता हुआ 24K, 22K और 18K गोल्ड

By

Gold Rate Today (8 अप्रैल 2026): बुधवार को सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला, जिस पर वैश्विक घटनाओं का सीधा असर पड़ा है। अमेरिका और ईरान के बीच हुए सीजफायर की खबर के बाद बाजार में हलचल बढ़ी और इसका प्रभाव सोने के दामों पर भी नजर आया। बाजार खुलने से पहले मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव सुबह के समय 0.11% यानी 159 रुपये बढ़कर 1,50,448 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इससे पहले यह 1,50,289 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। ध्यान देने वाली बात है कि है कि 29 जनवरी को वायदा बाजार में सोना 1,80,779 रुपये प्रति 10 ग्राम के अपने अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर था।

आज दिखी सोने में गिरावट

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने की कीमतों में मजबूती देखी गई, जहां यह 2.33% बढ़कर 4842 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गया। वहीं, अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार दिल्ली में 24 कैरेट सोना गिरावट के साथ 1,53,200 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स सहित) पर आ गया। दूसरी ओर, गुडरिटर्न्स वेबसाइट के मुताबिक 24 कैरेट गोल्ड का भाव 1,49,980 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। वहीं इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के ताजा आंकड़ों के अनुसार बुधवार सुबह तक 24 कैरेट सोना 1,47,786 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

24K, 22K और 18K का ताज़ा भाव

कैरेट1 ग्राम8 ग्राम10 ग्राम100 ग्राम
18 कैरेट11,252 रुपये90,016 रुपये1,12,520 रुपये11,25,200 रुपये
22 कैरेट13,749 रुपये1,09,992 रुपये1,37,490 रुपये13,74,900 रुपये
24 कैरेट14,998 रुपये1,19,984 रुपये1,49,980 रुपये14,99,800 रुपये

मंगलवार को कितना था दाम

अगर पिछले दिन की बात करें तो दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई थी। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक 24 कैरेट सोना 600 रुपये सस्ता होकर करीब 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया था। इसी तरह 99.9% शुद्धता वाला सोना भी 600 रुपये या करीब 0.4% की गिरावट के साथ 1,53,200 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स सहित) पर पहुंच गया। इससे पहले यह 1,53,800 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था।

वैश्विक स्तर पर हाजिर सोने की कीमतों में भी हल्की तेजी देखने को मिली और यह 4,659.16 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई, जो यह संकेत देती है कि निवेशक अभी भी सतर्क रुख अपनाए हुए हैं।

यह भी पढ़ें: Vivo X300 FE भारत में अगले महीने होगा लॉन्च? एक्सक्लूसिव कलर से लेकर स्पेक्स और कीमत तक की डिटेल्स लीक

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

Connect On :
By