Gold-Silver Prices Today (21 मई 2026): पश्चिम एशिया में अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव का असर लगातार सर्राफा बाजार पर देखने को मिल रहा है। गुरुवार को बाजार खुलने से पहले राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत में तेज उछाल दर्ज किया गया। दिल्ली के बुलियन मार्केट में सोना 1,300 रुपये महंगा होकर 1,64,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इससे पहले बुधवार को इसका भाव 1,63,600 रुपये प्रति 10 ग्राम था।
Surveyवहीं, मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर भी सोने के वायदा भाव में हल्की तेजी दिखाई दी। सुबह के कारोबार में 24 कैरेट गोल्ड फ्यूचर्स 36 रुपये यानी 0.02 फीसदी बढ़कर 1,60,042 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता नजर आया। पिछले कारोबारी सत्र में इसका बंद भाव 1,60,006 रुपये प्रति 10 ग्राम था। इस साल 29 जनवरी को MCX पर सोने ने रिकॉर्ड ऊंचाई छुई थी, जब इसका भाव 1,80,779 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया था।
| कैरेट | 1 ग्राम | 8 ग्राम | 10 ग्राम | 100 ग्राम |
| 18 कैरेट | 11,892 रुपये | 95,136 रुपये | 1,18,920 रुपये | 11,89,200 रुपये |
| 22 कैरेट | 14,531 रुपये | 1,16,248 रुपये | 1,45,310 रुपये | 14,53,100 रुपये |
| 24 कैरेट | 15,851 रुपये | 1,26,808 रुपये | 1,58,510 रुपये | 15,85,100 रुपये |
दूसरी ओर अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट गोल्ड 4,483.54 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर कारोबार करता दिखाई दिया। अगर अलग-अलग एजेंसियों के आंकड़ों की बात करें तो गुडरिटर्न्स के अनुसार 24 कैरेट सोने की कीमत 1,58,500 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई। वहीं इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक गुरुवार सुबह तक सोना 1,58,555 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।
पिछले कारोबारी दिन कैसा रहा था बाजार
अमेरिका-ईरान तनाव के चलते बुधवार को भी दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में तेजी बनी रही थी। जानकारों के अनुसार 99.9 फीसदी शुद्धता वाले सोने की कीमत में 1,300 रुपये का इजाफा हुआ था, जिसके बाद यह 1,64,900 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया। वैश्विक बाजार में भी हाजिर सोने में मामूली मजबूती देखी गई थी और इसकी कीमत 4,483.54 डॉलर प्रति औंस रही।
आज की चांदी की कीमत
चांदी की कीमतों में भी उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। पश्चिम एशिया में जारी भू-राजनीतिक तनाव का असर सिल्वर मार्केट पर साफ दिखाई दे रहा है। गुरुवार को बाजार खुलने से पहले दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी 5,000 रुपये सस्ती होकर 2,66,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई।
| ग्राम | चांदी का भाव |
| 1 | 279.90 रुपये |
| 8 | 2,239.20 रुपये |
| 10 | 2,799 रुपये |
| 100 | 27,990 रुपये |
| 1000 | 2,79,900 रुपये |
हालांकि MCX पर चांदी के वायदा भाव में तेजी देखने को मिली। सुबह तक सिल्वर फ्यूचर्स 3,243 रुपये यानी 1.2 फीसदी की बढ़त के साथ 2,73,362 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गया। इससे पहले पिछले कारोबारी दिन इसका बंद भाव 2,70,119 रुपये प्रति किलो था। इस साल 29 जनवरी को चांदी ने वायदा बाजार में अपना ऑल टाइम हाई बनाया था, जब इसका भाव 4,20,048 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया था।
वैश्विक बाजार में स्पॉट सिल्वर की कीमत बढ़कर 75.42 डॉलर प्रति औंस दर्ज की गई। गुडरिटर्न्स के आंकड़ों के मुताबिक चांदी की कीमत घटकर 2,80,000 रुपये प्रति किलो रह गई है। वहीं IBJA के अनुसार गुरुवार सुबह तक चांदी का रेट 2,67,302 रुपये प्रति किलो रिकॉर्ड किया गया।
पिछले कारोबारी दिन चांदी का हाल
दिल्ली के सर्राफा बाजार में बुधवार को भी चांदी में गिरावट जारी रही। कीमत में 5,000 रुपये की कमी आने के बाद चांदी 2,66,000 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई, जबकि पिछले सत्र में इसका भाव 2,71,000 रुपये प्रति किलो था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हालांकि स्पॉट सिल्वर में दो फीसदी से ज्यादा की तेजी देखने को मिली और यह 75.42 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।
यह भी पढ़ें: Solar Panel लगवाने में कितना आता है खर्च? जानें 2026 में पूरी लागत, लाखों रुपये की होती है बचत
फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile