Gold Rate Today: ईरान, इजराइल और अमेरिका के बीच जारी भू-राजनीतिक तनाव का असर सोने की कीमतों पर लगातार दिखाई दे रहा है। घरेलू और वैश्विक बाजारों में उतार-चढ़ाव के बीच मंगलवार सुबह बाजार खुलने से पहले मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव 46 रुपये की बढ़त के साथ 1,54,830 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता दिखा। यह करीब 0.03 प्रतिशत की तेजी को दर्शाता है। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 1,55,594 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत घटकर 1,58,800 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई। वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट गोल्ड की कीमत गिरकर 4,291.79 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के ताजा आंकड़ों के अनुसार मंगलवार सुबह तक सोने का भाव 1,51,489 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। दूसरी ओर, गुडरिटर्न्स वेबसाइट पर 24 कैरेट सोने की कीमत 1,51,840 रुपये प्रति 10 ग्राम बताई गई है।
बीते कारोबारी दिन वैश्विक बाजारों में कमजोरी, कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी और महंगाई संबंधी चिंताओं के कारण सोने पर दबाव देखने को मिला। दिल्ली सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना 1,100 रुपये सस्ता होकर 1,58,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। इससे पहले शुक्रवार को इसका भाव 1,59,900 रुपये प्रति 10 ग्राम था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोना लगभग 1 प्रतिशत फिसलकर 4,291.79 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।
पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच चांदी की कीमतों में भी लगातार उतार-चढ़ाव बना हुआ है। मंगलवार को बाजार खुलने से पहले MCX पर चांदी का वायदा भाव 111 रुपये बढ़कर 2,46,500 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया। यह करीब 0.05 प्रतिशत की तेजी है। इससे पहले पिछले कारोबारी दिन चांदी 2,46,389 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।
दिल्ली बाजार में चांदी की कीमत घटकर 2,55,700 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट सिल्वर का भाव 66.93 डॉलर प्रति औंस तक फिसल गया। IBJA के अनुसार मंगलवार सुबह तक चांदी का रेट 2,44,300 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया। वहीं, गुडरिटर्न्स के आंकड़ों के मुताबिक चांदी की कीमत घटकर 2,60,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है।
सोमवार को वैश्विक संकेत कमजोर रहने, कच्चे तेल में तेजी और बढ़ती महंगाई की आशंकाओं के चलते चांदी में भी बिकवाली का दबाव रहा। दिल्ली बाजार में चांदी का भाव 5,000 रुपये टूटकर 2,55,700 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया। इससे पहले इसका बंद भाव 2,60,700 रुपये प्रति किलोग्राम था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट सिल्वर की कीमत 1.34 प्रतिशत गिरकर 66.93 डॉलर प्रति औंस दर्ज की गई।
यह भी पढ़ें: WWDC 2026: Apple ने iOS 27 से उठाया पर्दा, एक से बढ़कर एक नए फीचर्स का खुलासा, जानिए कब मिलेगा अपडेट