Gold Rate Today, 15 June 2026: घरेलू और वैश्विक बाजारों में जारी उतार-चढ़ाव का असर सोने की कीमतों पर लगातार देखने को मिल रहा है। दो दिन की छुट्टी के बाद सोमवार को बाजार खुलने जा रहा है। इससे पहले सोमवार सुबह तक मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट सोने के वायदा भाव में 147 रुपये की बढ़त दर्ज की गई। 0.1 प्रतिशत की इस तेजी के साथ सोना 1,50,675 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इससे पहले पिछले कारोबारी सत्र में इसका भाव 1,50,528 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
Surveyराष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,56,900 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। वहीं इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार सोमवार सुबह तक सोने का रेट 1,47,800 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। बुलियन्स के आंकड़ों के मुताबिक सोने की कीमत 1,50,420 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि गुडरिटर्न्स वेबसाइट पर 24 कैरेट सोना 1,49,230 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर दिखाया गया है।
शुक्रवार का सोने का भाव
शुक्रवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में 99.9 फीसदी शुद्धता वाले सोने की कीमत में बड़ी तेजी देखने को मिली थी। सोना 3,000 रुपये महंगा होकर 1,56,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया था। इससे एक दिन पहले गुरुवार को इसका भाव 1,53,900 रुपये प्रति 10 ग्राम था।
अंतरराष्ट्रीय बाजार की बात करें तो हाजिर सोना मामूली कमजोरी के साथ 4,206.88 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करता देखा गया। दूसरी ओर विदेशी बाजारों में मजबूती के संकेत मिलने से MCX पर भी सोने के वायदा भाव में उछाल दर्ज किया गया। अगस्त डिलीवरी वाले अनुबंध का भाव 915 रुपये या 0.61 प्रतिशत बढ़कर 1,49,847 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। वहीं न्यूयॉर्क के कॉमेक्स एक्सचेंज में अगस्त डिलीवरी वाले गोल्ड फ्यूचर्स 88.75 डॉलर यानी 2.16 प्रतिशत चढ़कर 4,202.75 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गए।
चांदी में भी तेजी
देश और विदेश के बाजारों में बने हालातों का असर चांदी की कीमतों पर भी साफ नजर आ रहा है। लगातार बदलती परिस्थितियों के बीच चांदी के रेट में भी उतार-चढ़ाव जारी है। दो दिन बाद बाजार खुलने से पहले सोमवार सुबह MCX पर चांदी के वायदा भाव में 418 रुपये की तेजी दर्ज की गई। 0.17 प्रतिशत की इस बढ़त के साथ चांदी का भाव 2,46,604 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। पिछले कारोबारी दिन इसका बंद भाव 2,46,186 रुपये प्रति किलोग्राम था।
बुलियन्स के अनुसार चांदी की कीमत 2,47,610 रुपये प्रति किलो है। दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी 2,55,700 रुपये प्रति किलोग्राम पर बिक रही है। वहीं गुडरिटर्न्स के आंकड़ों के मुताबिक चांदी का रेट 2,60,000 रुपये प्रति किलो है। IBJA के अनुसार सोमवार सुबह तक चांदी की कीमत 2,42,582 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज की गई।
शुक्रवार का चांदी का हाल
शुक्रवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी की कीमतों में जोरदार उछाल देखने को मिला था। एक ही दिन में चांदी 10,000 रुपये महंगी होकर 2,55,700 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई थी। इससे पहले के कारोबारी सत्र में इसका भाव 2,45,700 रुपये प्रति किलोग्राम था।
वैश्विक बाजार में हालांकि चांदी की चाल कुछ नरम रही। हाजिर चांदी की कीमत 0.48 प्रतिशत की गिरावट के साथ 67.02 डॉलर प्रति औंस पर दर्ज की गई।
यह भी पढ़ें: Apple iPhone 17 vs Vivo X300 FE: डिज़ाइन, कैमरा, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना
फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile
