Gold Rate Today, 23 June 2026: सोने की कीमतों में फिर आई तेजी, चांदी भी हो गई महंगी, जानें आज का ताज़ा रेट

Gold Rate Today, 23 June 2026: सोने की कीमतों में फिर आई तेजी, चांदी भी हो गई महंगी, जानें आज का ताज़ा रेट

Gold Rate Today, 23 June 2026: सोने की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। मंगलवार को बाजार खुलने से पहले उपलब्ध ताजा आंकड़ों के अनुसार घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों बाजारों में सोने की कीमतों में मजबूती देखने को मिली है। दिल्ली सर्राफा बाजार, MCX, IBJA और अन्य प्लेटफॉर्म पर गोल्ड रेट में बढ़ोतरी दर्ज की गई।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

वहीं मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर मंगलवार सुबह 24 कैरेट सोने का वायदा भाव 0.67 प्रतिशत यानी 979 रुपये की तेजी के साथ 1,48,182 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता दिखा। इससे पहले पिछले कारोबारी सत्र में इसका बंद भाव 1,47,203 रुपये प्रति 10 ग्राम था।

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत बढ़कर 1,52,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने में मजबूती देखने को मिली, जहां हाजिर सोना बढ़कर 4,210.19 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।

इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार मंगलवार सुबह 24 कैरेट सोने का भाव 1,47,310 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। वहीं बुलियन्स के आंकड़ों के मुताबिक इसका रेट 1,48,830 रुपये प्रति 10 ग्राम है। दूसरी ओर, गुडरिटर्न्स ने 24 कैरेट सोने की कीमत 1,46,660 रुपये प्रति 10 ग्राम बताई है।

सोमवार को कैसी रही थी सोने की चाल?

सोमवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में अच्छी बढ़त दर्ज की गई। वैश्विक बाजारों में मजबूती और रुपये में आई कमजोरी का असर घरेलू बाजार पर भी देखने को मिला। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना लगातार चार दिनों की गिरावट के बाद फिर से चढ़ गया।

शुक्रवार को 1,50,600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ सोना सोमवार को 1,700 रुपये महंगा होकर 1,52,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। उधर अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोने की कीमत 49.93 डॉलर यानी 1.2 प्रतिशत बढ़कर 4,210.19 डॉलर प्रति औंस हो गई।

चांदी भी हुई महंगी

सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी मंगलवार को तेजी का रुख देखने को मिला। बाजार खुलने से पहले जारी ताजा अपडेट के अनुसार घरेलू और वैश्विक बाजारों में सिल्वर की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

वहीं MCX पर मंगलवार सुबह चांदी का वायदा भाव 0.55 प्रतिशत यानी 1,280 रुपये की बढ़त के साथ 2,34,465 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। पिछले कारोबारी दिन इसका बंद भाव 2,33,185 रुपये प्रति किलोग्राम था।

बुलियन्स के मुताबिक चांदी की कीमत 2,35,830 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज की गई है। वहीं गुडरिटर्न्स के अनुसार इसका रेट 2,50,000 रुपये प्रति किलोग्राम है। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) ने मंगलवार सुबह चांदी का भाव 2,37,801 रुपये प्रति किलोग्राम बताया है।

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक चांदी का भाव बढ़कर 2,45,500 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी की कीमत बढ़कर 66.47 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।

सोमवार को कितना बढ़ा था चांदी का भाव?

सोमवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी की कीमत में बड़ा उछाल दर्ज किया गया। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार चांदी 4,800 रुपये महंगी होकर 2,45,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

इससे पहले पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 8,040 रुपये की गिरावट के बाद 2,40,700 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी 2.4 प्रतिशत की तेजी के साथ 66.47 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करती नजर आई।

यह भी पढ़ें: Redmi Turbo 5 vs Vivo T5 Pro: कैमरा, परफॉर्मेंस, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना

Faiza

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile