Gold Price Today in India, 2 July 2026: गुरुवार, 2 जुलाई 2026 को सोने की कीमतों में हल्का दबाव देखने को मिला। सुबह बाजार खुलने तक मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव 41 रुपये यानी 0.03% की मामूली गिरावट के साथ 1,44,389 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। इससे पहले पिछले कारोबारी सत्र में इसका बंद भाव 1,44,430 रुपये प्रति 10 ग्राम था।
Surveyराष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में भी 24 कैरेट सोने की कीमत घटकर 1,44,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गई। वैश्विक बाजार की बात करें तो हाजिर सोने (Spot Gold) का भाव 3,986.07 डॉलर प्रति औंस दर्ज किया गया।
विभिन्न स्रोतों के अनुसार भी सोने की कीमतों में अंतर देखने को मिला। Bullions के मुताबिक सोने का रेट 1,44,810 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। वहीं इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के आंकड़ों के अनुसार गुरुवार सुबह तक 24 कैरेट सोना 1,41,632 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था। दूसरी ओर गुडरिटर्न्स ने 24 कैरेट सोने की कीमत 1,40,930 रुपये प्रति 10 ग्राम बताई है।
बुधवार को कैसा रहा सोने का बाजार?
बुधवार को वैश्विक बाजार में कमजोरी और अमेरिकी डॉलर की मजबूती का असर घरेलू सर्राफा बाजार पर भी देखने को मिला। दिल्ली में 99.9 फीसदी शुद्धता (24 कैरेट) वाले सोने का भाव लगातार दूसरे दिन फिसला और इसमें 1,300 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट दर्ज की गई। इसके बाद कीमत 1,44,500 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। इससे एक दिन पहले यानी मंगलवार को यही कीमत 1,45,800 रुपये प्रति 10 ग्राम थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी हाजिर सोने की कीमत 21.75 डॉलर यानी 0.54% घटकर 3,986.07 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।
चांदी का आज का भाव
चांदी की कीमतों में गुरुवार सुबह तेजी देखने को मिली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में जारी अनिश्चितता के बीच MCX पर चांदी का वायदा भाव 0.69% यानी 1,572 रुपये बढ़कर 2,28,615 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गया। इससे पहले पिछले कारोबारी सत्र में इसका बंद भाव 2,27,043 रुपये प्रति किलोग्राम था।
अन्य बाजारों के आंकड़ों पर नजर डालें तो Bullions के अनुसार चांदी की कीमत 2,23,360 रुपये प्रति किलोग्राम रही। वहीं गुडरिटर्न्स ने इसका भाव 2,40,000 रुपये प्रति किलोग्राम बताया है। IBJA के अनुसार गुरुवार सुबह तक चांदी 2,25,430 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही थी। दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी का रेट बढ़कर 2,35,000 रुपये प्रति किलोग्राम पहुंच गया। वहीं वैश्विक बाजार में हाजिर चांदी की कीमत 58 डॉलर प्रति औंस दर्ज की गई।
बुधवार का दिन चांदी का भाव
बुधवार को घरेलू बाजार में चांदी की कीमतों में लगातार दूसरे दिन मजबूती देखने को मिली। बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी 5,000 रुपये प्रति किलोग्राम महंगी होकर 2,35,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। इससे पहले पिछले कारोबारी सत्र में इसका भाव 2,30,000 रुपये प्रति किलोग्राम था। वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी करीब 1% कमजोर होकर 58 डॉलर प्रति औंस पर आ गई।
यह भी पढ़ें: Flipkart GOAT Sale शुरू होने से पहले कौड़ियों के दाम मिल रहा ये महंगा स्मार्ट टीवी, खरीदने टूट पड़े लोग
फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile
