Gold Price Today in India (17 July 2026): अमेरिका और ईरान के बीच जारी भू-राजनीतिक तनाव के बीच सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। शुक्रवार को बाजार खुलने से पहले घरेलू वायदा बाजार से लेकर अंतरराष्ट्रीय बाजार तक दोनों की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। आइए जानते हैं MCX, IBJA, गुडरिटर्न्स और दिल्ली सर्राफा बाजार के ताजा भाव।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर शुक्रवार सुबह 24 कैरेट सोने का वायदा भाव 1.16 प्रतिशत टूट गया। इसमें 1,641 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट दर्ज की गई, जिसके बाद इसका भाव 1,40,209 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इससे पहले पिछले कारोबारी सत्र में यह 1,41,850 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। वहीं, अन्य प्लेटफॉर्म पर सोने के दाम ये हैं:
दिल्ली के सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोने की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ। 99.9 प्रतिशत शुद्धता (24 कैरेट) वाला सोना लगातार दूसरे कारोबारी दिन 1,46,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर स्थिर रहा।
चांदी की कीमतों में भी शुक्रवार सुबह गिरावट देखने को मिली। MCX पर चांदी का वायदा भाव 0.16 प्रतिशत कमजोर हुआ। इसमें 348 रुपये प्रति किलोग्राम की गिरावट के बाद भाव 2,15,665 रुपये प्रति किलो रह गया। पिछले कारोबारी सत्र में इसका बंद भाव 2,16,013 रुपये प्रति किलो था। वहीं, अलग-अलग स्रोतों के अनुसार चांदी के ताजा भाव ये हैं:
गुरुवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में वैश्विक कमजोरी का असर चांदी की कीमतों पर भी दिखाई दिया। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक, चांदी 1,500 रुपये प्रति किलो सस्ती होकर 2,24,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। यह लगातार चौथा कारोबारी दिन था जब चांदी में गिरावट दर्ज की गई। बुधवार को इसका बंद भाव 2,26,000 रुपये प्रति किलोग्राम था। इससे पहले 29 जून को चांदी लगभग इसी स्तर पर 2,24,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही थी।
यदि पिछले चार दिनों की बात करें तो चांदी 12,500 रुपये, यानी करीब 5.3 प्रतिशत तक सस्ती हो चुकी है। 10 जुलाई को इसका भाव 2,37,000 रुपये प्रति किलोग्राम था।
यह भी पढ़ें: Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra: 200MP कैमरा और धमाका AI फीचर्स के साथ जल्द हो सकता है लॉन्च