जियोनी के वैश्विक बिक्री निदेशक चांग संभालेंगे भारतीय परिचालन

Highlights

चांग ने कहा, "हमारे वैश्विक विपणन रणनीति के तहत भारत पहले नंबर पर है और पिछले पांच वर्षो की अवधि में मिली सफलता ने हमें बाजार में अपनी उपस्थिति और निवेश बढ़ाने के लिए प्रेरित किया है."

जियोनी के वैश्विक बिक्री निदेशक चांग संभालेंगे भारतीय परिचालन

जियोनी कम्यूनिकेशन इक्विपमेंट के वैश्विक बिक्री निदेशक डेविड चांग अब ब्रांड का भारतीय परिचालन संभालेंगे. कंपनी ने गुरुवार को एक बयान में यह जानकारी दी. कंपनी का देश में 42,000 से ज्यादा खुदरा स्टोर और 600 से ज्यादा एक्सक्लूसिव सर्विस सेंटर है. ब्रांड का इरादा देश शीर्ष 5 स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल होने का है. 

चांग ने कहा, "हमारे वैश्विक विपणन रणनीति के तहत भारत पहले नंबर पर है और पिछले पांच वर्षो की अवधि में मिली सफलता ने हमें बाजार में अपनी उपस्थिति और निवेश बढ़ाने के लिए प्रेरित किया है."

अपनी नई भूमिका में चांग कंपनी का परिचालन देखेंगे और देश में ब्रांड की स्थिति को मजबूत करेंगे. 

जियोनी ने 2012 में भारतीय परिचालन शुरू किया था. कंपनी के देश में कुल 1.25 करोड़ ग्राहक हैं और इसकी बाजार हिस्सेदारी 6 फीसदी है.

IANS

IANS

IANS Indo-Asian News Service

View full profile