Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Flipkart अपनी अगली बड़ी सेल की तैयारी में जुट गया है। कंपनी के ऐप पर जारी किए गए टीजर से सेल से जुड़ी कुछ अहम जानकारियां सामने आई हैं। हालांकि, सेल में मिलने वाली टॉप डील्स और बड़े डिस्काउंट की जानकारी फिलहाल गुप्त रखी गई है। टीजर के मुताबिक, चुनिंदा मेंबर्स के लिए सेल का अर्ली एक्सेस 8 अक्टूबर से शुरू होगा। Flipkart के ऐप पर दिख रहे टीजर में पर्पल कलर का फैंटेसी थीम डिजाइन नजर आ रहा है। इसमें “Top deals” के जल्द सामने आने की बात कही गई है। अभी किसी खास प्रोडक्ट पर मिलने वाले डिस्काउंट की घोषणा नहीं हुई है, लेकिन टीजर में इस सेल के साथ जुड़ने वाले बैंक और ब्रांड्स की जानकारी जरूर दी गई है।
टीजर के अनुसार, Flipkart Plus, Flipkart Black और Flipkart Credit Card मेंबर्स को 8 अक्टूबर से सेल का अर्ली एक्सेस मिलेगा। यानी इन कैटेगरी के एलिजिबल ग्राहकों को अन्य यूजर्स से पहले सेल के ऑफर्स और डील्स का फायदा उठाने का मौका मिल सकता है।
हालांकि, टीजर में सेल का पूरा शेड्यूल जारी नहीं किया गया है। ऐसे में सेल कितने दिनों तक चलेगी, इसकी जानकारी अभी साफ नहीं है। हालांकि, आम ग्राहकों के लिए डील्स 9 अक्टूबर से लाइव होंगी।
Flipkart ने इस सेल के लिए Axis Bank और ICICI Bank को बैंकिंग पार्टनर के तौर पर हाइलाइट किया है। टीजर में एलिजिबल ट्रांजैक्शन पर 10% इंस्टेंट डिस्काउंट मिलने की जानकारी दी गई है।
टीजर में Acer, Haier, JBL, Aristocrat और TCL जैसे ब्रांड्स के नाम भी शामिल हैं। इससे संकेत मिलता है कि इन ब्रांड्स के प्रोडक्ट्स पर भी डील्स और डिस्काउंट देखने को मिलने वाले हैं। इन ब्रांड्स की मौजूदगी से स्मार्टफोन, लैपटॉप, टीवी, ऑडियो प्रोडक्ट्स और होम अप्लायंसेज जैसी अलग-अलग कैटेगरी में ऑफर्स आने की उम्मीद है। हालांकि, Flipkart ने अभी किसी खास प्रोडक्ट या डील की पुष्टि नहीं की है।
फिलहाल Flipkart ने सेल की सबसे बड़ी डील्स को सामने नहीं रखा है। टीजर में सिर्फ “Top deals” के जल्द सामने आने की जानकारी दी गई है। इसका मतलब है कि प्रोडक्ट के हिसाब से कीमत और डिस्काउंट की डिटेल्स बाद में अलग से जारी की जाएंगी।
यह भी पढ़ें: 2027 के पहले ही दिन बदल जाएगी Online Shopping की तस्वीर, नए नियम जानकर चौंक जाएंगे