Elon Musk का प्लेटफॉर्म X डाउन हो गया है. इसको एक्सेस करने में हजारों लोगों को दिक्कत आ रही है. इसको लेकर लोग Downdetector पर रिपोर्ट कर रहे हैं. देर शाम इस प्लेटफॉर्म को एक्सेस करने में लोगों को दिक्कत आनी शुरू हुई. हालांकि, कई लोगों के लिए यह प्लेटफॉर्म सही भी चल रहा है. लेकिन, ज्यादातर लोगों का रिपोर्ट करना दिखाता है कि X में दिक्कत आ रही है.
Downdetector के मुताबिक भारतीय समयानुसार, X (पहले Twitter) में यह दिक्कत शाम 7.30 बजे से आने लगी. अभी खबर लिखे जाने तक इस इसको एक्सेस करने में दिक्कत आ रही है. हालांकि, कई लोगों के लिए यह सही भी चल रहा है. अभी पता नहीं चल पाया है कि यह दिक्कत किस वजह से आ रही है. लेकिन, रिपोर्ट के अनुसार, यह दिक्कत केवल केवल भारत में नहीं आ रही है. दुनियाभर के लोगों को इस दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है.
हजारों यूजर्स मोबाइल और वेब दोनों पर प्लेटफॉर्म तक पहुंचने में आ रही दिक्कतों को रिपोर्ट कर रहे हैं. डाउन डिटेक्टर पर अब तक लगभग 10,900 आउटेज रिपोर्ट दर्ज की गई हैं. इनमें से 55 प्रतिशत यूजर्स ने ऐप के साथ, 40 प्रतिशत ने वेबसाइट के साथ और 5 प्रतिशत ने सर्वर कनेक्टिविटी के साथ समस्याओं की सूचना दी है.
आपको बता दें कि Downdetector एक वेबसाइट है जहां पर यूजर्स पॉपुलर सर्विस जैसे X (Twitter), Instagram, Facebook आउटेज की रिपोर्ट कर सकते हैं. सर्विस में दिक्कत आने पर यूजर्स Downdetector पर जाकर समस्या को लेकर रिपोर्ट करते हैं. जिससे बाकी लोगों को भी किसी सर्विस में आ रही दिक्कत के बारे में पता चल जाता है.
हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब X आउटेज का शिकार हुआ है. इससे पहले भी कंपनी कई बार आउटेज का शिकार हो चुकी है. हालांकि, कुछ समय के बाद सर्विस रिस्टोर हो जाती है. आपको बता दें कि इस तरह दिक्कत फेसबुक या इंस्टाग्राम में आने पर Elon Musk काफी मजाक बनाते हैं. फिलहाल Elon Musk की खुद के प्लेटफॉर्म में दिक्कत आ रही है. इस दिक्कत को लेकर कंपनी की ओर से फिलहाल कोई स्टेटमेंट जारी नहीं की गई है.
माना जा रहा है कि कुछ समय में इस दिक्कत को ठीक कर लिया जाएगा. फिलहाल यूजर्स इस सोशल प्लेटफॉर्म का एक्सेस नहीं कर पा रहे हैं.
यह भी पढ़ें: बारिश में स्मार्टफोन हो जाएगा खराब.. गलती से भी न करें ये काम, जानें सुरक्षित रखने के ये आसान उपाय