Google हर साल Android का नया वर्जन लेकर आता है और हर बार कहता है कि इस बार कुछ बड़ा होने वाला है। लेकिन इस बार जो लीक हो रहा है और जिस तेजी से डेवलपमेंट हुई है उसे देखकर लगता है कि Android 17 सच में कुछ अलग लेकर आने वाला है। Google ने अपने virtual event The Android Show: I/O Edition की डेट की घोषणा कर दी है और यह 12 मई को भारतीय समयानुसार रात 10:30 बजे शुरू होगा। आइए जानते हैं कि इस ईवेंट में क्या होने वाला है और Android 17 में आखिर मिलने वाला क्या है।
यह बात खुद बताती है कि Google इस बार Android 17 को लेकर कितना सीरीअस है।
यानि development इतनी तेज रही है कि यह पिछले सालों के मुकाबले काफी आगे है। और रिपोर्ट की मानें तो इस बार बड़े डिजाइन चेंज की बजाय performance optimization और smooth user experience पर ज्यादा फोकस हो सकता है। इसका मतलब है कि इस बार फोन तेज चलेगा stable रहेगा और experience बेहतर होगा।
आइए जानते हैं कि आखिर एंड्रॉयड 17 में क्या क्या नया मिल सकता है, इसके अलावा इसका यूजर अनुभव कैसा होने वाला है।
इस event में Google सिर्फ Android 17 की बात नहीं करेगा। Android Auto, Wear OS, Android XR और Android TV से जुड़े नए features और updates की जानकारी भी इस event में मिलने की उम्मीद है। साथ ही यह भी बताया जाएगा कि नए features users के devices तक कब पहुँचेंगे।
यह ईवेंट पूरी तरह virtual है और YouTube पर live देखा जा सकेगा। अगर आप Android user हैं तो यह ईवेंट आपके लिए जरूर देखने वाला है क्योंकि इसमें वो सब कुछ reveal होगा जो अगले कुछ महीनों में आपके phone के software में बदलने वाला है।
यह भी पढ़ें: बस लगा दें ये 90 रुपये का डिवाइस.. खटारा कूलर देने लग जाएगा तूफ़ानी ठंडी हवा, घर बन जाएगा शिमला