AI का इस्तेमाल आजकल ईमेल लिखने के अलावा कोड बनवाने और किसी भी काम को बेहद आसान करने के लिए ही नहीं किया जा रहा है, इसका इस्तेमाल इससे आगे बढ़ गया है, और अब इससे कुछ अजीब गरीब तरह के कामों के लिए भी इस्तेमाल किया जा रहा है। एक नया मामला एक वीडियो से सामना आया है, जहाँ ChatGPT की मदद से खोई हुई चप्पल को एक मिनट से भी कम में खोज निकालने की दिलचस्प कहानी सामने आई है। इसे आप क्या कहेंगे Technologia या रचनात्मकता?
असल में, एक शख्स ने Instagram पर एक ऐसा Video शेयर किया है, जिसमें वो एक भीड़भाड़ वाले इलाके में जूतों और चप्पलों के एक बड़े ढेर के सामने खड़े हैं, और उन्हें उसी ढेर में से अपना एक जूता तलाशना है, अब जरा सोचिए, 1000 से ज्यादा जोड़ी जूतों के बीच अपना एक जूता पहचानना कितना मुश्किल हो सकता है।
जानकारी के अनुसार, इस काम के लिए इस व्यक्ति ने जिसका नाम Shubhang है, ChatGPT से मदद लेने का फैसला किया। उन्होंने अपने जूते की एक Photo खींची और AI Chatbot से कहा कि वो उनके खोए हुए जूते की पहचान करने में मदद करे। ChatGPT ने उन्हें यह पता लगाने में मदद की कि जूता कहाँ पर मौजूद है। ऐसा करके उन्होंने कुछ ही समय में अपना खोया हुआ जूता खोज निकाला।
Artificial Intelligence के इस अनोखे इस्तेमाल ने Online काफी ध्यान खींचा है। यह Video अब तक 20 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है, और Users अब ChatGPT का इस्तेमाल करके इसी तरह के Simple लेकिन दिलचस्प काम करने के अपने Experiences Share कर रहे हैं।
एक यूजर ने Comment किया, ‘मेरे पति एक Book Sale में गए, Photos खींचीं और ChatGPT से उनके लिए एक खास Book ढूँढने को कहा, और इसने बिल्कुल वही Book दिखा दी।’
एक और यूजर ने लिखा, ‘आधुनिक समस्याओं के लिए आधुनिक समाधान की जरूरत होती है।’ एक और यूजर ने बताया, ‘मैंने ऐसा पहले भी कई बार किया है जब मुझे अपने Computer Screen पर कोई Option नहीं मिलता।’ किसी और ने तो और मजेदार बात लिखी, ‘मैंने अपने पेड़ से तोड़े गए Mangoes की गिनती करने के लिए ChatGPT का इस्तेमाल किया।’
इन Comments से एक बात साफ नजर आती है, लोग अब AI Assistants का इस्तेमाल अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में बड़ी Creativity के साथ करने लगे हैं, चाहे समस्या बड़ी हो या इतनी छोटी कि सिर्फ एक खोया हुआ जूता ढूँढना हो। यह Video इस बात का एक हल्का-फुल्का लेकिन दिलचस्प उदाहरण है कि AI Technology अब सिर्फ Serious कामों तक सीमित नहीं रही, बल्कि लोग इसे अपनी छोटी-मोटी परेशानियाँ हल करने में भी बेझिझक इस्तेमाल कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: BSNL ने उड़ाए Jio-Airtel के छक्के! लॉन्च किया 200Mbps इंटरनेट, 5000GB डेटा और 25+ OTT वाला सस्ता प्लान