अगर आप Google Chrome का इस्तेमाल करते हैं, तो इस वीकेंड (आज 1 नवंबर है) बाकी सब काम छोड़कर, सबसे पहले अपना ब्राउजर अपडेट कर लीजिए. यह कोई मामूली अपडेट नहीं है, बल्कि एक गंभीर सुरक्षा चेतावनी है, जो सीधे भारत सरकार की साइबर सुरक्षा एजेंसी, CERT-In की तरफ से आई है.
एजेंसी ने क्रोम में कई ‘हाई-रिस्क’ (High-Risk) खामियों का पता लगाया है, जिनका फायदा उठाकर हैकर्स सिर्फ एक फर्जी वेबसाइट के जरिए आपका कंप्यूटर हैक कर सकते हैं और आपका सेंसिटिव डेटा (जैसे पासवर्ड और बैंकिंग डिटेल्स) चुरा सकते हैं. यह अलर्ट Windows, macOS और Linux तीनों ऑपरेटिंग सिस्टम के यूजर्स के लिए है.
CERT-In ने 30 अक्टूबर को जारी अपने नोट (CIVN-2025-0288) में बताया है कि Google Chrome में कई गंभीर कमजोरियां पाई गई हैं. एजेंसी के मुताबिक, इन खामियों का फायदा रिमोट अटैकर (यानी दूर बैठा हैकर) आपके सिस्टम पर “आर्बिट्रेरी कोड एग्जीक्यूट” करने के लिए कर सकता है.
आसान भाषा में इसका मतलब क्या है?: इसका मतलब है कि हैकर आपको सिर्फ एक खास तरह की फर्जी वेबसाइट (specially crafted website) पर विजिट करने का झांसा देकर आपके कंप्यूटर का कंट्रोल पा सकता है. एक बार कंट्रोल मिलने के बाद, वह आपके सिस्टम में मैलवेयर डाल सकता है, आपकी फाइलें चुरा सकता है, या आपके पासवर्ड्स और बैंकिंग जानकारी तक एक्सेस कर सकता है.
यह कमजोरियां क्रोम के उन हिस्सों में पाई गई हैं जिनका हम सबसे ज्यादा इस्तेमाल करते हैं, जैसे V8 जावास्क्रिप्ट इंजन (जो वेबसाइट्स को चलाता है), Extensions (जिन्हें हम ब्राउजर में ऐड करते हैं), Autofill (जहां हमारे पासवर्ड और कार्ड डिटेल्स सेव होते हैं), Media (वीडियो चलाने के लिए), और Omnibox (सर्च बार). ऑटोफिल में खामी होना विशेष रूप से खतरनाक है, क्योंकि यह सीधे आपकी फाइनेंशियल जानकारी को खतरे में डालता है.
यह सुरक्षा जोखिम Windows, macOS या Linux मशीन पर क्रोम का उपयोग करने वाले किसी भी व्यक्ति के लिए है. CERT-In ने स्पष्ट रूप से उन वर्जन्स के बारे में बताया है जिन पर यह खतरा है. अगर आप नीचे दिए गए वर्जन्स से पुराना कोई भी वर्जन इस्तेमाल कर रहे हैं, तो आप तुरंत खतरे की जद में हैं:
Windows और Mac के लिए: Google Chrome का 142.0.7444.59/60 से पहले का कोई भी वर्जन.
Linux के लिए: Google Chrome का 142.0.7444.59 से पहले का कोई भी वर्जन.
घबराइए नहीं, इसका समाधान बहुत आसान है और Google ने इसे पहले ही जारी कर दिया है. CERT-In ने सभी यूजर्स को जल्द से जल्द अपने Google Chrome को वर्जन 142.0.7444.60 या उससे नए वर्जन पर अपडेट करने की सलाह दी है. अपडेट करने के लिए यह स्टेप्स फॉलो करें:
इस पेज के खुलते ही, क्रोम अपने आप अपडेट्स के लिए चेक करेगा. अगर कोई नया अपडेट उपलब्ध है, तो वह उसे तुरंत डाउनलोड और इंस्टॉल करना शुरू कर देगा.
अपडेट इंस्टॉल होने के बाद, आपको ब्राउजर को ‘Relaunch’ (फिर से शुरू करें) करने के लिए कहा जाएगा. इस पर क्लिक करें और आपका ब्राउजर सुरक्षित हो जाएगा!
यह भी पढ़ें: The Family Man 3 की रिलीज डेट कन्फर्म, इस दिन होगी धमाकेदार वापसी, जयदीप अहलावत बनेंगे नए विलेन!