ब्लैकबेरी ने नई साइबर सुरक्षा सेवाएं शुरू की

Highlights

इस सेवा की शुरुआत साल 2018 के मई से होगी तथा यूरोपीय संघ के निवासियों के निजी पहचान संख्या से जुड़ी सेवाएं प्रदान करने वाले सभी संगठनों के लिए उपयुक्त साबित होगी.

ब्लैकबेरी ने नई साइबर सुरक्षा सेवाएं शुरू की

कनाडा की कंपनी ब्लैकबेरी ने बुधवार को नई साइबर सुरक्षा परामर्श सेवाओं की शुरुआत की है, जिसका लक्ष्य उद्यमों को 'सामान्य डेटा संरक्षण विनियमन' (जीडीपीआर) को कार्यान्वित करने में मदद करना और कनेक्टेड वाहनों से जुड़े सुरक्षा खतरों को कम करना है, जो व्यक्तिगत और सार्वजनिक सुरक्षा के लिए खतरा हो सकते हैं. 

कंपनी ने एक बयान में कहा, "ब्लैकबेरी साइबरसिक्युरिटी कंस्लटिंग संगठनों को अपने डेटा के प्रबंधन में मदद करेगा. इसके साथ ही यह समझने में मदद करेगा कि किस प्रकार संगठन पर जीडीपीआर लागू होता है."

इस सेवा की शुरुआत साल 2018 के मई से होगी तथा यूरोपीय संघ के निवासियों के निजी पहचान संख्या से जुड़ी सेवाएं प्रदान करने वाले सभी संगठनों के लिए उपयुक्त साबित होगी. 

ब्लैकबेरी के वैश्विक बिक्री प्रमुख कार्ल वीज ने लंदन में चल रहे ब्लैकबेरी सुरक्षा सम्मेलन में कहा, "ईयू के न्यायमंत्रालय-महासंघ के साथ साल 2012 से ही जुड़े रहने के कारण हम जीडीपीआर जरूरतों को अच्छी तरह से समझते हैं तथा उद्यमियों की जीडीपीआर संबंधी सभी जरूरतों को पूरा करने की विशेषज्ञता विकसित कर चुके हैं." 

IANS

IANS

IANS Indo-Asian News Service

View full profile