कल रिलीज़ हो रही है Bhool Bhulaiyaa 2, जानें किस OTT प्लेटफॉर्म पर आ सकती है फिल्म
20 मई को थिएटर में रिलीज़ होगी Bhool Bhulaiyaa 2
Bhool Bhulaiyaa 2 में चौंका देगी तबू, कियारा और कार्तिक की एक्टिंग
जानें किस OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ होगी हॉरर कॉमेडी
सालों से बॉलीवुड में कई ऐसी फिल्में बनती आ रही हैं जिनको मात देना आसान नहीं है। अक्षय कुमार की 2007 में आई फिल्म Bhool Bhulaiyaa इन्हीं में से एक है। फिल्म एक कॉमेडी मास्टरपीस है जिसमें हॉरर का तड़का लगा है। अब कार्तिक आर्यन इस जादू को Bhool Bhulaiyaa 2 के साथ दोबारा लाने जा रहे हैं।
Surveyफिल्म को 20 मई 2022 को रिलीज़ किया जाना है। फिल्म को थिएटर में रिलीज़ किया जाएगा और आप अभी से फिल्म के टिकट्स बुक कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: VI (Vodafone Idea) फ्री में दे रहा VIP Number ! अभी लपक लें ये शानदार मौका
हालांकि, बहुत से लोग फिल्म के OTT रिलीज़ का इंतज़ार कर रहे हैं। अगर आप भी ये जानना चाह रहे हैं कि Bhool Bhulaiyaa 2 को किस प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ किया जाएगा तो बता दें कि फिल्म को ज़ी5, डिज्नी प्लस हॉटस्टार आदि पर तो नहीं लाया जा रहा है। जैसा कि हम जानते हैं Netflix पर कई बड़ी फिल्में आती हैं तो उम्मीद है कि भूल भुलैया 2 को भी इसी प्लेटफॉर्म पर लाया जाएगा।
हालांकि, ऐसी कोई पुष्टि नहीं हुई है कि फिल्म को नेटफ्लिक्स (Netflix) पर लाया जाएगा या नहीं। लेकिन अनुमान लगाए जा रहे हैं कि फिल्म जुलाई 2022 तक नेटफ्लिक्स (Netflix) पर आ सकती है। फिल्म की कास्ट में कार्तिक आर्यन, कियारा आडवाणी, राजपाल यादव और तबू नज़र आ रहे हैं।
यह भी पढ़ें: सिंगल चार्ज में आपको सोच से परे जाती है नई TVS iQube, गजब के फीचर हैं 2022 मॉडल में, देखें कीमत
फिल्म के डायरेटर अनीस बाज़मी ने कहा, “जब बात एक्टिंग की आती है तो आप तबू जी, कार्तिक और कियारा को इस रूप में देख कर शॉक हो जाएंगे। ऐसा मैंने महसूर और कोशिश की है। मुझे उम्मीद है और दुआ है कि ऐसा हो।”
Enjoying writing since 2017... View Full Profile