BharatPe Flex लॉन्च! अब UPI से पेमेंट करते समय मिलेगा 60,000 रुपये तक का क्रेडिट, कार्ड की भी नहीं होगी जरूरत

By

फिनटेक कंपनी BharatPe ने Global Fintech Fest 2026 में BharatPe Flex लॉन्च किया है। BharatPe Flex के ज़रिये अब एलिजिबल यूजर्स को UPI से पेमेंट करते समय क्रेडिट का इस्तेमाल करने की सुविधा मिलेगी। अगर आप भी BharatPe का इस्तेमाल करते हैं तो यह फीचर आपके लिए काफी उपयोगी होने वाला है। आइये इस आर्टिकल के जरिए BharatPe के नए फीचर्स पर एक नज़र डालते हैं।

BharatPe में क्रेडिट लिमिट

अब एलिजिबल यूजर्स को उनकी क्रेडिट प्रोफाइल के आधार पर हर महीने 60,000 रुपये तक की स्वीकृत क्रेडिट लिमिट मिल सकती है, क्योंकि BharatPe Flex को क्रेडिट लाइन ऑन UPI की सुविधा के आधार पर तैयार किया गया है। आप इस क्रेडिट का इस्तेमाल ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों तरीके से कर सकते हैं, यानी अगर आपको किसी दुकान पर QR कोड स्कैन करके पेमेंट करना हो या ऑनलाइन खरीदारी करनी हो, यूजर उपलब्ध क्रेडिट लिमिट से भुगतान कर सकता है।

BharatPe Flex में खर्च की गई रकम को चुकाने के लिए यूजर्स को अलग-अलग विकल्प मिलेंगे। कंपनी के अनुसार, यूजर अपने खर्च का पूरा भुगतान 45 दिनों के भीतर कर सकते हैं। इसके अलावा जरूरत के हिसाब से 3 से 12 महीने की EMI का विकल्प भी चुना जा सकता है। हालांकि, EMI और अन्य शर्तें लागू नियमों और यूजर की पात्रता पर निर्भर करेंगी।

इसकी सबसे ख़ास बात तो यह है किइसके लिए किइस भी प्रकार के फिजिकल क्रेडिट कार्ड कि ज़रूरत नहीं होगी, साथ ही न कोई अलग अप्प डाउनलोड करके पेमेंट करने कि ज़रूरत होगी। कंपनी का कहना है कि इसको लॉन्च करने का मक़सद किसी अलग वित्तीय प्रोडक्ट की तरह पेश करने के बजाये उस UPI पेमेंट अनुभव का हिस्सा बनाना है, जिसका इस्तेमाल लोग पहले से करते आ रहे हैं।

रोजमर्रा के खर्च पर मिलेंगे रिवॉर्ड

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि BharatPe Flex में एलिजिबल खर्च पर फिक्स्ड रिवॉर्ड भी दिए जाएंगे। इसके साथ ही यूज़र्स अपने क्रेडिट इस्तेमाल और उपलब्ध लिमिट पर नियंत्रण रख सकेंगे। इस से यूज़र्स यह आसानी से समझ पाएंगे कि उन्होंने कितना क्रेडिट इस्तेमाल किया है और कितना आगे इस्तेमाल करने के लिए बाकी है। कंपनी का मानना है कि रोजमर्रा के छोटे-बड़े खर्चों के लिए क्रेडिट का इस्तेमाल लंबे समय से मुख्य रूप से कार्ड के जरिए किया जाता रहा है। BharatPe Flex के जरिए इस मॉडल को UPI के साथ जोड़ने की कोशिश की गई है।

यह भी पढ़ें: Lava Bold N4 Pro 5G की इंडिया लॉन्च डेट का खुलासा..देखें किन दमदार फीचर से लैस होगा देसी फोन

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

Connect On :
By