OTT प्लेटफॉर्म पर इस महीने देखें ये ज़बरदस्त वेब सीरीज़, एंटर्टेंमेंट से हैं भरपूर
जनवरी 2022 में रिलीज़ हो रही हैं ये वेब सीरीज़
Netflix पर Ye Kali Kali Aankhen हो रही है 14 जनवरी को रिलीज़
कॉलेज की यादों को ताज़ा करेगी Campus Diaries

OTT प्लेटफॉर्म ने कोरोना (corona) के कारण हुए लॉकडाउन (lockdown) में काफी सफलता पाई है और घरों में बंद लोगों के पास एंटर्टेंमेंट का यह एक बड़ा विकल्प रहा। ऐसे में लोगों को अब OTT कंटैंट (OTT content) की आदत भी हो गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले साल, 2021 में करीब 400 वेब सीरीज़ (web series) और फिल्में OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुईं थीं। साल 2022 शुरू हो गया है और इसी के साथ हम जनवरी में रिलीज़ होने वाली कुछ वेब सीरीज़ (web series) का ज़िक्र कर रहे हैं जो आपको ज़रूर पसंद आने वाली हैं।
Ye Kali Kali Aankhen
14 जनवरी को नेटफ्लिक्स (Netflix) पर यह वेब सीरीज़ रिलीज़ होने वाली है। यह कहानी प्यार और जुनून से भरी एक थ्रिलर वेब सीरीज़ है जिसके ट्रेलर आने के बाद से ही लोग इसका बेसबरी से इंतज़ार कर रहे हैं। वेब सीरीज़ में श्वेता त्रिपाठी और ताहिर भसीन अहम किरदार निभाते नज़र आएंगे।
Campus Diaries
Campus Diaries 7 जनवरी को MX प्लेयर पर रिलीज़ हो चुकी वेब सीरीज़ है जो आपको अपने कॉलेज के दिनों की याद दिलाएगी। अगर आप कॉलेज कैंपस की ज़िंदगी को याद कर रहे हैं तो यह वेब सीरीज़ देखनी चाहिए।
Eternals
मार्वल स्टूडियोज 11 जनवरी को डिज्नी प्लस हॉटस्टार (Disney+ Hotstar) पर Eternals मूवी रिलीज़ करने वाला है। इस फिल्म को पिछले साल 5 नवम्बर को थिएटर्स में रिलीज़ किया गया था। फिल्म में एंजेलिना जोली, कुमैल ननजियानी, जेमा चैन, रिचर्ड मैडन, लॉरेन रिडलॉफ, सलमा हेक और ब्रायन टायरी हेनरी लीड रोल निभा रहे हैं।
Human
ड्रग ट्रायल पर बेस्ड सीरीज़ 'ह्यूमन' 14 जनवरी को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम की जाएगी, जिसकी कहानी गरीब लोगों पर होने वाले दवाई के अवैध ट्रायल पर है। इस वेब सीरीज़ (web series) में शेफाली शाह और कीर्ति कुल्हारी के साथ विशाल जेठवा, राम कपूर, सीमा बिस्वास, आदित्य श्रीवास्तव और मोहन अगाशे अहम किरदार निभा रहे हैं। सीरीज़ को विपुल अमृतलाल शाह और मोजेज सिंह द्वारा निर्देशित किया गया है और इसे इसी महीने रिलीज़ (release) किया जाना है।
Kaun Banegi Shikharwati
Kaun Banegi Shikharwati वेब सीरीज़ को Zee5 पर 7 जनवरी को रिलीज़ किया जाना है जिसमें नसीरुद्दीन शाह, सोहा अली खान, लारा दत्ता, कृतिका कामरा और रघुबीर यादव जैसे कई बड़े कलाकार मुख्य किरदार में हैं।
