OTT: आज रिलीज हो रही हैं ये दमदार वेब सीरीज और फिल्में, Netflix, Amazon Prime पर हैं उपलब्ध

HIGHLIGHTS

Netflix, Amazon Prime पर आ रही हैं ये फिल्में और वेब सीरीज

She का दूसरा सीजन आज हो रहा है रिलीज

17 जून को रिलीज हो रहे हैं TV शो और वेब सीरीज

OTT: आज रिलीज हो रही हैं ये दमदार वेब सीरीज और फिल्में, Netflix, Amazon Prime पर हैं उपलब्ध

जून का आखिरी हिस्सा शुरू हो गया है और OTT प्लेटफॉर्म पर आज भी की धांसू फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होने वाली हैं। अगर आप तपती गर्मी में बाहर नहीं जाना चाह रहे हैं और घर बैठ कर समय बिताना चाहते हैं तो जल्द रिलीज हुई ये फिल्में, टीवी शो और वेब सीरीज आदि को देख सकते हैं। ये कंटेन्ट Amazon Prime, Disney Plus Hotstar, और Netflix पर आने वाला है। 

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

She Season 2

She Season 2 को 17 जून से Netflix पर स्ट्रीम किया जाएगा। यह टीवी शो एक क्राइम और ड्रामा सीरीज है जो हिन्दी भाषा में उपलब्ध है। शो में  Aaditi Pohankar, Vijay Varma, Vishwas Kini, और Shivani Rangole अहम किरदार निभा रहे हैं। 

Masoom

Masoom एक हिंदी वेब सीरीज है जो 6 एपिसोड में विभाजित की गई है। यह ड्रामा और मिस्ट्री से भारी वेब सीरीज डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर उपलब्ध है। इसमें Boman Irani, Samara Tijori, Manjair Fadnis, और Veer Rajwant Singh खास रोल प्ले कर रहे हैं। 

O2 

O2 में Nayanthara अहम किरदार निभा रही हैं। थ्रिलर फिल्म को तमिल भाषा में रिलीज किया जाएगा। 

Suzhal- The Vortex

Suzhal- The Vortex को क्राइम श्रेणी में तमिल भाषा में रिलीज किया जाएगा। सीरीज में Aishwarya Rajesh, Kathir, R. Parthiban, Sriya Reddy नजर आ रहे हैं। 

Aafreen Chaudhary

Aafreen Chaudhary

Enjoying writing since 2017... View Full Profile