Apple का सालाना डेवलपर्स इवेंट Worldwide Developers Conference (WWDC) 2026 आज से शुरू होने जा रहा है. कैलिफोर्निया के Cupertino स्थित Apple Park के Steve Jobs Theatre में आयोजित होने वाला यह इवेंट 8 जून से 12 जून तक चलेगा. हर साल की तरह इस बार भी Apple अपने सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म्स के नए वर्जन और डेवलपर्स के लिए नए टूल्स पेश कर सकता है.
इवेंट की शुरुआत Apple के CEO Tim Cook के Keynote Address से होगी. रिपोर्ट्स के मुताबिक Apple के नए CEO John Ternus भी मंच पर दिखाई दे सकते हैं. कंपनी ने हाल ही में घोषणा की थी कि Tim Cook के बाद John Ternus कंपनी की कमान संभालेंगे.
WWDC 2026 का मुख्य Keynote आज भारतीय समयानुसार रात 10:30 बजे शुरू होगा. यूजर्स इस इवेंट को Apple TV ऐप, Apple Developer ऐप, Apple Developer वेबसाइट और Apple के आधिकारिक YouTube चैनल पर लाइव देख सकते हैं.
Keynote के बाद Platforms State of the Union सेशन भी आयोजित किया जाएगा, जो भारतीय समयानुसार रात 1:30 बजे शुरू होगा. इसमें Apple अपने नए सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म्स और डेवलपर टूल्स के बारे में विस्तार से जानकारी देगा.
WWDC 2026 में Apple अपने सभी प्रमुख ऑपरेटिंग सिस्टम्स के अगले वर्जन पेश कर सकता है.
इनमें शामिल हैं:
इन अपडेट्स के साथ नए फीचर्स, बेहतर डिजाइन, सुरक्षा सुधार और परफॉर्मेंस अपग्रेड देखने को मिल सकते हैं.
इस बार WWDC 2026 में Artificial Intelligence सबसे बड़ा विषय हो सकता है. Apple पिछले दो वर्षों से Apple Intelligence फीचर्स को लेकर काम कर रहा है. हालांकि WWDC 2024 में घोषित कई AI फीचर्स अब तक पूरी तरह रोलआउट नहीं हो पाए हैं.
ऐसे में इस बार कंपनी Siri को पहले से ज्यादा स्मार्ट बनाने पर फोकस कर सकती है. रिपोर्ट्स के अनुसार Apple Google और Samsung जैसे प्रतिद्वंद्वियों के मुकाबले अपनी AI क्षमताओं को मजबूत करने की तैयारी कर रहा है.
WWDC 2026 के दौरान Apple 100 से ज्यादा टेक्निकल सेशंस आयोजित करेगा. डेवलपर्स को Apple इंजीनियर्स और डिजाइनर्स से सीधे बातचीत करने का मौका मिलेगा. इसके अलावा Group Labs और One-on-One सेशंस भी आयोजित किए जाएंगे. कंपनी डेवलपर्स को नए Frameworks, Tools और Documentation तक पहुंच भी उपलब्ध कराएगी.
Apple ने इस साल के Swift Student Challenge विजेताओं को Apple Park में विशेष रूप से आमंत्रित किया है. इसके अलावा 50 Distinguished Winners को Cupertino में तीन दिन के विशेष अनुभव का मौका मिलेगा, जहां वे Apple की टीम के साथ समय बिता सकेंगे.
WWDC 2026 को लेकर सबसे ज्यादा उत्सुकता Apple Intelligence और Siri से जुड़े ऐलानों को लेकर है. इसके साथ ही iPhone, iPad, Mac, Apple Watch और Vision Pro यूजर्स को नए सॉफ्टवेयर अपडेट्स की भी उम्मीद है. अगले पांच दिनों तक चलने वाला यह इवेंट Apple के आने वाले एक साल के रोडमैप की झलक दिखाएगा.
यह भी पढ़ें: UPI ट्रांजैक्शन हो गया फेल लेकिन अकाउंट से कट गए पैसे? Paytm, PhonePe, GPay और BHIM पर ऐसे मिलेगा रिफंड