Apple ने अपने ऐप इकोसिस्टम में बड़ा बदलाव कर दिया है। असल में, कंपनी ने App Store Connect में 11 नई भाषाओं का सपोर्ट जोड़ दिया है, जिससे अब डेवलपर्स अपने ऐप की जानकारी अलग-अलग भाषाओं में डाल सकेंगे। इस अपडेट के बाद App Store पर कुल 50 भाषाओं का सपोर्ट हो गया है।
यह बदलाव खासतौर पर भारत जैसे देश के लिए बहुत महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जहां अलग-अलग भाषाएं बोलने वाले करोड़ों यूजर्स हैं। आइए जानते हैं कि कौन सी 11 नई भाषाओं के सपोर्ट को ऐड किया गया है।
Apple ने जिन नई भाषाओं को जोड़ा है, उनमें शामिल हैं:
बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, ओडिया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु, उर्दू और स्लोवेनियन। अब डेवलपर्स अपने ऐप का नाम, डिस्क्रिप्शन, स्क्रीनशॉट और ऐप की जानकारी इन भाषाओं में भी लिख सकेंगे।
इस अपडेट का सबसे बड़ा फायदा यूजर्स को मिलेगा, आइए जानते है कि ऐसा क्यों कहा जा रहा है और क्या वाकई यूजर्स का इससे कुछ फायदा होने वाला है, या इसका डायरेक्ट फायदा डेवेलपर्स को ही मिलने वाला है। आइए जानते हैं।
भारत में तेजी से रीजनल लैंग्वेज इंटरनेट यूजर्स बढ़ रहे हैं, इसलिए यह अपडेट एक बड़े अपडेट के तौर पर देखा जा रहा है, अब देखना है कि क्या इससे यूजर्स को फायदा होता है और अगर होता है तो क्या वाकई ऐप डाउनलोड बढ़ जाने वाले हैं।
आज के समय में App बनाना ही काफी नहीं है, App को लोगों तक पहुंचाना ज्यादा जरूरी है। इसी कारण यह अपडेट डेवेलपर्स के लिए भी बड़ा माना जा रहा है।
यह भी पढ़ें: Dak Sewa App से ऑनलाइन हो जाएंगे ये सब काम..जानें क्या है इस्तेमाल करने का आसान तरीका