अमेरिकी अंतरिक्षयात्रियों ने 7 घंटे का स्पेसवॉक किया

Highlights

अमेरिकी अंतरिक्ष संगठन-नासा ने ट्वीट करके इसकी जानकारी दी है. नासा ने अपने ट्वीट में लिखा है, "छह घंटे 49 मिनट का आधिकारिक स्पेसवॉक 21 अक्टूबर को 2.36 बजे दोपहर में समाप्त हुआ."

अमेरिकी अंतरिक्षयात्रियों ने 7 घंटे का स्पेसवॉक किया

दो अमेरिकी अंतरिक्षयात्रियों ने अंतर्राष्ट्रीय स्पेस स्टेशन (आईएसएस) के बाहर सात घंटे तक स्पेसवॉक किया. इस दौरान अंतरिक्षयात्रियों ने आर्बिटिंग लैबोरेटरी के रोबोटिक आर्म को रिपेयर किया. अंतरिक्षयात्रियों ने एक खराब फ्यूज को बदलने के अलावा नया हाईडेफिनेशन कैमरा लगाया.

अमेरिकी अंतरिक्ष संगठन-नासा ने ट्वीट करके इसकी जानकारी दी है. नासा ने अपने ट्वीट में लिखा है, "छह घंटे 49 मिनट का आधिकारिक स्पेसवॉक 21 अक्टूबर को  2.36 बजे दोपहर में समाप्त हुआ."

नासा के मुताबिक उसके अंतरिक्षयात्री-रैंडी ब्रेसनिक और जोए अकाबा ने सुबह 7.47 बजे स्पेसवॉक शुरू किया. इस दौरान इन दोनों ने अपने स्पेससूट का बैटरी पॉवर ऑन किया और स्पेन के वैक्यूम में तैरते रहे.

IANS

IANS

IANS Indo-Asian News Service

View full profile