पुराना से पुराना TV बन जाएगा स्मार्ट, Amazon ने पेश किया कमाल का डिवाइस, जान लीजिए कीमत

HIGHLIGHTS

Amazon ने नया Fire TV Stick HD भारत में लॉन्च किया

यह 30% तेज परफॉर्मेंस और Wi-Fi 6 सपोर्ट के साथ आता है

Alexa और Xbox cloud gaming सपोर्ट इसकी खासियत है

पुराना से पुराना TV बन जाएगा स्मार्ट, Amazon ने पेश किया कमाल का डिवाइस, जान लीजिए कीमत

Amazon ने भारत में अपना नया Fire TV Stick HD लॉन्च कर दिया है, जो पुराने टीवी को स्मार्ट बनाने के लिए एक किफायती विकल्प के रूप में पेश किया गया है. 4,999 रुपये की कीमत पर यह डिवाइस उन यूजर्स को टारगेट करता है जो बिना ज्यादा खर्च किए OTT और स्मार्ट फीचर्स का मजा लेना चाहते हैं.

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

पुराने से 30 प्रतिशत फास्ट

इस बार Amazon ने साफ तौर पर परफॉर्मेंस पर फोकस किया है. कंपनी का दावा है कि यह नया Fire TV Stick HD पुराने HD मॉडल से करीब 30 प्रतिशत तेज है. यानी ऐप्स जल्दी खुलेंगे, मेन्यू स्मूद रहेगा और स्ट्रीमिंग का एक्सपीरियंस बेहतर होगा. इसमें 1080p फुल HD स्ट्रीमिंग और HDR10+ सपोर्ट दिया गया है, जिससे वीडियो क्वालिटी पहले से ज्यादा शार्प और ब्राइट दिखती है.

कनेक्टिविटी में भी बड़ा अपग्रेड देखने को मिलता है. इसमें Wi-Fi 6 सपोर्ट दिया गया है, जो भीड़भाड़ वाले नेटवर्क में भी स्टेबल कनेक्शन बनाए रखने में मदद करता है. साथ ही Bluetooth 5.3 भी दिया गया है, जिससे वायरलेस डिवाइस कनेक्ट करना आसान और तेज हो जाता है.

अब तक का सबसे स्लिम Fire TV Stick

डिजाइन के मामले में यह अब तक का सबसे स्लिम Fire TV Stick बताया जा रहा है. कंपनी के अनुसार इसे लगभग 30 प्रतिशत छोटा किया गया है. एक प्रैक्टिकल फायदा यह भी है कि इसे TV के USB पोर्ट से ही पावर मिल सकती है, जिससे अलग से चार्जर लगाने की जरूरत कई मामलों में खत्म हो जाती है.

इंटरफेस को भी नया लुक दिया गया है, जो पहले से ज्यादा क्लीन और आसान हो गया है. इसमें Alexa का सपोर्ट मिलता है, जिससे आप सिर्फ आवाज से कंटेंट सर्च कर सकते हैं, ऐप्स खोल सकते हैं या स्मार्ट होम डिवाइस कंट्रोल कर सकते हैं.

भारत में इसकी टक्कर सीधे Chromecast with Google TV और अन्य स्ट्रीमिंग डिवाइस से है. फर्क यहां स्पीड, कनेक्टिविटी और Alexa इंटीग्रेशन में दिखाने की कोशिश की गई है.

सेटअप भी काफी आसान रखा गया है. बस इसे TV के HDMI पोर्ट में लगाना है, Wi-Fi से कनेक्ट करना है और Amazon अकाउंट से लॉगिन करना है. इसके बाद आप सीधे OTT ऐप्स जैसे Prime Video, Netflix, YouTube, JioHotstar और Zee5 का इस्तेमाल कर सकते हैं.

एक दिलचस्प फीचर इस बार Xbox cloud gaming सपोर्ट है. आप Bluetooth कंट्रोलर कनेक्ट करके सीधे TV पर गेम खेल सकते हैं, हालांकि इसके लिए Xbox Game Pass सब्सक्रिप्शन जरूरी होगा.

सीधी बात यह है कि अगर आपके पास पुराना टीवी है और आप उसे स्मार्ट बनाना चाहते हैं, तो यह डिवाइस एक आसान और काम का विकल्प है. लेकिन अगर आपके पास पहले से 4K TV है, तो यह HD मॉडल आपके लिए सीमित साबित हो सकता है.

यह भी पढ़ें: फौरन मिलेगा ट्रेन का तत्काल टिकट, बड़े काम की है ये छोटी-सी ट्रिक, आज ही नोट कर लें तरीका

Sudhanshu Shubham

Sudhanshu Shubham

सुधांशु शुभम (Sudhanshu Shubham) डिजिटल मीडिया में पिछले 6 साल से सक्रिय हैं. टाइम्स ग्रुप (Times Group) में आने से पहले वह न्यूज18 (News18) और आजतक (Aaj Tak) जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक के अलावा इन्होंने हाइपर लोकल बीट, डेटा एनालिसिस का भी काम किया है. View Full Profile