Galaxy AI अब 22 भाषाओं को करता है सपोर्ट.. क्या आपकी पसंद की भाषा में भी कर सकता है काम?
सैमसंग ने अपने Galaxy AI प्लेटफ़ॉर्म की भाषा सपोर्ट को अब और भी मज़बूत बना दिया है। कंपनी ने गुजराती और फिलिपिनो भाषाओं को शामिल करते हुए इसकी पहुंच को 22 भाषाओं तक बढ़ा दिया है। यह नया अपडेट 29 अक्टूबर 2025 से रोलआउट होना शुरू हो गया है, जो सैमसंग के उस बड़े मिशन का हिस्सा है जिसके तहत वह AI को दुनिया के अधिक से अधिक क्षेत्रों और भाषाओं तक पहुंचाना चाहती है। इस पहल के ज़रिए कंपनी ने एक बार फिर दिखाया है कि उसका फोकस केवल टेक्नोलॉजी तक सीमित नहीं है, बल्कि वह भाषाई विविधता और लोकल अनुभव पर भी समान रूप से ध्यान देती है।
Galaxy AI के पॉपुलर फीचर्स
Galaxy AI अब केवल हाई-टेक टूल नहीं बल्कि एक ऐसा साथी बन गया है जो संचार और कार्यों को सरल बनाता है। इसके कुछ प्रमुख फीचर्स हैं:
- Live Translate: फोन कॉल के दौरान रियल-टाइम दो-तरफा आवाज़ और टेक्स्ट ट्रांसलेशन।
- Interpreter: इन-पर्सन बातचीत के लिए स्प्लिट-स्क्रीन इंस्टेंट ट्रांसलेशन।
- Chat Assist: मैसेज को टोन या संदर्भ के अनुसार बेहतर बनाने में मदद करता है।
- Note Assist: नोट्स को अपने आप समरी में कन्वर्ट करने के साथ साथ उन्हें मैनेज आदि भी करता है।
- Transcript Assist: रिकॉर्ड की गई ऑडियो को ट्रांसक्राइब और ट्रांसलेट करता है।
- Browsing Assist: लंबे लेखों और वेबपेजों को छोटा करके आपके लिए तैयार करता है।
बढ़ती जा रही है Galaxy AI की पहुँच
सैमसंग के अनुसार, Galaxy S24 सीरीज़ के साथ लॉन्च होने के बाद से Galaxy AI को यूज़र्स के बीच जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। कंपनी ने बताया कि भारत में 91% Galaxy S25 यूज़र्स कम से कम एक AI फीचर का सक्रिय रूप से इस्तेमाल कर रहे हैं। वहीं, वैश्विक स्तर पर सैमसंग को उम्मीद है कि 2025 के अंत तक 40 करोड़ (400 मिलियन) से अधिक डिवाइसेज़ Galaxy AI से लैस होंगे।
उपयोगकर्ता अब अपने Galaxy डिवाइस के Settings ऐप में जाकर सीधे Gujarati और Filipino भाषा पैक डाउनलोड कर सकते हैं। इससे ये भाषाएं बिना किसी अतिरिक्त ऐप या जटिल प्रक्रिया के, डिफ़ॉल्ट रूप से उपलब्ध और पूरी तरह एकीकृत हो जाती हैं।
यह अपडेट न केवल सैमसंग की AI टेक्नोलॉजी इनोवेशन की दिशा को मज़बूती देता है, बल्कि यह भी दर्शाता है कि कंपनी हर भाषा और हर उपयोगकर्ता को जोड़ने की दिशा में एक कदम और आगे बढ़ चुकी है।