Ambani की Reliance Jio फिर बनी नंबर 1, TRAI ने कहा सर्विस देने में Airtel फिसड्डी
अगर आपको TRAI की एक नई रिपोर्ट के बारे में बताएं तो ऐसा कहा जा सकता है कि एयरटेल (Airtel) से लोग नाखुश हैं
भारती एयरटेल (Airtel) के खिलाफ सेवा से संबंधित 16,111 शिकायतें मिली हैं
इसके बाद वोडाफोन (Vodafone) आइडिया (idea) के खिलाफ 14,487 और रिलायंस (Reliance) जियो (Jio) के खिलाफ 7,341 शिकायतें मिली हैं

अगर आपको TRAI की एक नई रिपोर्ट के बारे में बताएं तो ऐसा कहा जा सकता है कि एयरटेल (Airtel) से लोग नाखुश हैं, असल में TRAI की एक रिपोर्ट ऐसा कह रही है कि Airtel लोगों को सर्विस देने में फिसड्डी साबित हो रही है। आपको जानकारी के लिए बात देते है कि दूरसंचार नियामक ट्राई/TRAI (TRAI) को भारती एयरटेल (Airtel) के खिलाफ सबसे अधिक शिकायतें मिली हैं, हालांकि अगर कम शिकायत की बात करें तो सर्विस देने के मामले में Jio और Vi लोगों को निराश नहीं कर रहे हैं।

आपको जानकारी के लिए बता देते है कि संचार राज्य मंत्री देवुसिंह चौहान द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई/TRAI) को 2021 में भारती एयरटेल (Airtel) के खिलाफ सेवा से संबंधित 16,111 शिकायतें मिली हैं, इसके बाद वोडाफोन (Vodafone) आइडिया (idea) के खिलाफ 14,487 और रिलायंस (Reliance) जियो (Jio) के खिलाफ 7,341 शिकायतें मिली हैं। यानि साफ है कि यहाँ भी Jio ने Airtel को Vi को बड़े पैमाने पर मात दे दी है। इसका मतलब यह भी है कि Jio लोगों को सेवा देने के मामले में भी नंबर 1 बन गया है। असल में सोशल मीडिया पर लोग Jio के कितना भी खिलाफ हो रहें हो लेकिन TRAI के नए आँकड़े कुछ और ही बयां कर रहे हैं।

वोडाफोन (Vodafone) आइडिया (idea) के खिलाफ 14,487 शिकायतों में से 9,186 आइडिया (idea) के खिलाफ और 5,301 वोडाफोन (Vodafone) के खिलाफ सामने आई हैं। आंकड़ों से पता चला है कि ट्राई/TRAI को एमटीएनएल के खिलाफ 732 और बीएसएनएल के खिलाफ 2,913 शिकायतें मिली हैं। अब इन आंकड़ों को अगर देखा जाए तो यह Jio के मुकाबले तो बेहद ही कम हैं लेकिन Jio को यहाँ हम ऊपर इसलिए बता रहे हैं क्योंकि Jio के पास देशभर में 4G नेटवर्क है, जबकि BSNL 2022 के अंत तक ही 4G network को देश में लाने पर विचार कर रहा है।
चौहान ने कहा कि ट्राई/TRAI अधिनियम, 1997 में ट्राई/TRAI द्वारा व्यक्तिगत उपभोक्ता शिकायतों को संभालने की परिकल्पना नहीं की गई है। उन्होंने कहा, "हालांकि, ट्राई/TRAI में प्राप्त शिकायतों को संबंधित सेवा प्रदाताओं को उचित कार्रवाई के लिए भेजा जाता है। ट्राई/TRAI ने सभी दूरसंचार सेवा प्रदाताओं को उपभोक्ता शिकायतों से निपटने के लिए दो स्तरीय शिकायत / शिकायत निवारण तंत्र (complaint redressal mechanism) स्थापित करने के लिए अनिवार्य कर दिया है।"

शिकायत निवारण तंत्र (complaint redressal mechanism) के तहत, एक उपभोक्ता अपने दूरसंचार सेवा प्रदाताओं (TSPs) के शिकायत केंद्र पर सेवा से संबंधित शिकायतें दर्ज करा सकता है। चौहान ने कहा कि यदि शिकायत केंद्र पर सेवा प्रदाता द्वारा शिकायत का संतोषजनक समाधान नहीं किया जाता है, तो (TSPs) के अपीलीय प्राधिकारी के पास एक अपील दर्ज की जा सकती है।
