भारती एयरटेल ने इस फेस्टिवल सीजन से पहले ग्राहकों को रिचार्ज कूपन देने के लिए पेप्सिको इंडिया के साथ साझेदारी की है। इसका मतलब है कि Airtel ग्राहकों के लिए एक नया ही ऑफर लेकर आया है। आपको जानकारी के लिए बता देते है कि पेप्सी, माउंटेन ड्यू, मिरिंडा, 7UP, स्लाइस और ट्रॉपिकाना पेट बोतलों सहित पेप्सीको इंडिया के बेवरेज खरीदने वाले उपभोक्ताओं को 10 रुपये से 20 रुपये के एयरटेल रिचार्ज कूपन फ्री में मिलेंगे।
यह भी पढ़ें: iPhone 14 के लॉन्च के बाद iPhone 13 Pro, iPhone 12 mini हुए बंद, ये है कारण
पेप्सिको इंडिया की स्पेशल एडीशन बोतलों में एयरटेल थैंक्स ऐप डिस्काउंट कोड होगा। इसे लेबल के पीछे की तरफ देखा जा सकता है। हालांकि यहाँ आपको यह भी बता देते है कि आपको अलग अलग बोतल आदि के साथ अलग अलग कूपन मिलने वाले हैं। हम आपको यह भी बताने वाले है कि आखिर किस बोतल के साथ आपको कितने की कीमत वाला रिचार्ज कूपन मिल सकता है।
यह भी पढ़ें: डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर 3 नई वेब सीरीज
एयरटेल प्रीपेड ग्राहकों को पेप्सिको प्रोडक्टस के लेबल पर 12 अंकों का डिस्काउंट कोड कूपन मिलेगा। उन्हें इस कोड का उपयोग एयरटेल थैंक्स ऐप में न्यूनतम 99 रुपये के रिचार्ज पर करना होगा। प्रत्येक मोबाइल नंबर के लिए, डिस्काउंट कोड केवल दो बार काम करेगा। एयरटेल और पेप्सिको का यह ऑफर उपभोक्ताओं के लिए फरवरी 2023 तक उपलब्ध रहने वाला है।
यह पहली बार नहीं है जब एयरटेल ने इस तरह की साझेदारी की घोषणा की है। एयरटेल पहले भी इस तरह की घोषणाएँ कर चुका है। हम पहले भी बाजार में इस तरह की रणनीति को देख चुके हैं, असल में एयरटेल की ओर से पहले भी कई बार डिस्काउंट कूपन और डेटा वाउचर मिले हैं। कंपनी ने इसके लिए इस बार की तरह ही पहले भी बेवरेज और स्नैक कंपनियों के साथ भागीदारी की है।
यह भी पढ़ें: A15 Bionic SoC चिपसेट के साथ लॉन्च हुए iPhone 14, iPhone 14 Plus: भारत में ये है कीमत