Vivo Y31T 5G vs Poco M8 Power: डिस्प्ले, प्रोसेसर, कैमरा, बैटरी और कीमत की तुलना

By

Vivo के नए स्मार्टफोन Vivo Y31T 5G को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया गया है। Vivo Y31T 5G और हाल ही में लॉन्च हुआ Poco M8 Power दोनों ही मिड-रेंज सेगमेंट के नए स्मार्टफोन हैं। दोनों फोन में Qualcomm के Snapdragon चिपसेट, 50 मेगापिक्सल रियर कैमरा और बड़ी बैटरी दी गई है। हालांकि, कुछ स्पेक्स और फीचर्स के मामले में दोनों के बीच अंतर है। यहां हम इन दोनों लेटेस्ट मिड-रेंज स्मार्टफोन्स की तुलना कर रहे हैं, जिससे यह साफ हो सके कि कौन सा मॉडल किस मामले में आगे है और आपको अपनी ज़रूरतों के अनुसार किसे चुनना चाहिए।

Vivo Y31T 5G vs Poco M8 Power

डिज़ाइन और डिस्प्ले

Vivo Y31T 5G में 6.75 इंच का HD+ (720×1,608 पिक्सल) LCD डिस्प्ले दिया गया है। यह 120Hz रिफ्रेश रेट, 1,250 निट्स तक पीक ब्राइटनेस और 83 प्रतिशत NTSC कलर गैमट सपोर्ट करता है। फोन को धूल और पानी से सुरक्षा के लिए IP68 + IP69 रेटिंग मिली है। इसका वजन करीब 219 ग्राम है और डाइमेंशन 166.64×78.43×8.39mm है। यह Crimson Red, Golden Mist और Seashore कलर में उपलब्ध है।

वहीं Poco M8 Power में 6.83 इंच का फुल-HD+ (2,396×1,080 पिक्सल) AMOLED डिस्प्ले मिलता है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सैंपलिंग रेट और 1,800 निट्स तक पीक ब्राइटनेस है। स्क्रीन DCI-P3 कलर गैमट सपोर्ट करती है और इसे TÜV Eye Protection सर्टिफिकेशन और Corning Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन मिला है। इसमें Wet Touch 2.0 सपोर्ट भी है। फोन का वजन 225 ग्राम और मोटाई 8.4mm है। यह Black, Blaze Orange और Green कलर में आता है।

प्रोसेसर और सॉफ्टवेयर

Vivo Y31T 5G में 4nm पर बना Qualcomm Snapdragon 4 Gen 2 चिपसेट दिया गया है। इसमें छह efficiency cores 1.95GHz और दो performance cores हैं, जिनकी अधिकतम क्लॉक स्पीड 2.2GHz है। फोन में 6GB तक LPDDR4x RAM और 256GB तक UFS 3.1 स्टोरेज मिलती है। सिक्योरिटी के लिए साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक दिया गया है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह Android 16 पर आधारित OriginOS 6 पर चलता है।

Poco M8 Power में 4nm प्रोसेस पर बना Qualcomm Snapdragon 4 Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ 8GB तक LPDDR4X RAM और 128GB UFS 2.2 स्टोरेज मिलती है। फोन Xiaomi HyperOS 3 पर चलता है, जो Android 16 पर आधारित है। Poco ने चार साल के Android अपग्रेड और छह साल के सिक्योरिटी अपडेट देने की पुष्टि की है। इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है।

कैमरा में किसका दबदबा?

Vivo Y31T 5G में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें f/2.0 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मुख्य कैमरा और f/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल Bokeh सेंसर शामिल है। फ्रंट में f/2.05 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल कैमरा दिया गया है। रियर कैमरा Night, Portrait, Video, Live Photo, Slo-mo, Time-lapse, Pro और Pano जैसे मोड सपोर्ट करता है।

Poco M8 Power में f/1.8 अपर्चर और 5P लेंस वाला 50 मेगापिक्सल मुख्य रियर कैमरा दिया गया है। इसके साथ एक सेकेंडरी AI कैमरा मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

बैटरी और चार्जिंग

Vivo Y31T 5G में 7,200mAh की बैटरी दी गई है, जो 44W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, 4G LTE, डुअल-बैंड Wi-Fi, Bluetooth 4.2 और USB Type-C पोर्ट मिलता है। इसके अलावा GPS, BeiDou, GLONASS, Galileo और QZSS का सपोर्ट है।

Poco M8 Power में इससे बड़ी 8,000mAh की silicon-carbon बैटरी दी गई है। यह 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 22.5W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट करती है। फोन में 5G, 4G LTE, डुअल-बैंड Wi-Fi, Bluetooth 5.1 और USB Type-C कनेक्टिविटी मिलती है।

भारत में कीमत

Vivo Y31T 5G की भारत में कीमत 4GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए 25,999 रुपये से शुरू होती है। 6GB + 128GB मॉडल की कीमत 29,999 रुपये और 6GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 34,999 रुपये है। कंपनी SBI, IDFC First Bank, Axis Bank, Yes Bank, HDFC Bank, Bank of Baroda और IndusInd Bank कार्ड्स पर 1,500 रुपये का इंस्टेंट कैशबैक दे रही है। फोन Flipkart, Vivo India ऑनलाइन स्टोर और अन्य ऑफलाइन रिटेल चैनल्स के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध है।

Poco M8 Power की शुरुआती कीमत 6GB RAM + 128GB स्टोरेज मॉडल के लिए 24,999 रुपये है। इसका 8GB + 128GB वेरिएंट 27,999 रुपये में आता है। फोन Black, Blaze Orange और Green कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।

यह भी पढ़ें: Motorola Edge 70 Neo 5G vs Moto Edge 60 Neo: 70 Neo के लॉन्च से पहले स्पेक्स और कीमत की तुलना

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

Connect On :
By