Bharti Airtel
देश में बढ़ते डिजिटल पेमेंट और ऑनलाइन बैंकिंग के बीच OTP फ्रॉड के मामले लगातार बढ़ने के साथ साथ सामने भी आ रहे हैं। इसी खतरे को देखते हुए Bharti Airtel ने अपना नया AI-पावर्ड फ्रॉड अलर्ट सिस्टम लॉन्च किया है, जो रियल-टाइम में ग्राहकों को किसी भी संदिग्ध कॉल्स के दौरान चेतावनी देगा। कंपनी का दावा है कि यह फीचर नेटवर्क लेवल पर काम करेगा और बैंकिंग ट्रांजैक्शन से जुड़े OTP को गलत हाथों में जाने से रोकने में ग्राहकों की मदद करने वाला है। आइए एयरटेल के इस नए फीचर के बारे में सम्पूर्ण डिटेल्स प्राप्त करते हैं।
अक्सर स्कैमर्स डिलीवरी एजेंट, कस्टमर केयर या सर्विस प्रतिनिधि बनकर कॉल करते हैं और जल्दबाजी का दबाव बनाकर OTP आदि को हासिल कर लेते हैं। ऐसे में जैसे ही यूजर OTP शेयर करता है, बैंक अकाउंट से रकम उड़ाई जा सकती है। एयरटेल का नया सिस्टम इनकमिंग कॉल के दौरान भेजे गए बैंक OTP को पहचानकर तुरंत ‘Fraud Alert’ जारी करेगा। यानी अगर आप किसी संदिग्ध कॉल पर हैं और उसी समय बैंक से OTP आता है, तो सिस्टम आपको सावधान करेगा कि कॉल के दौरान OTP शेयर करना जोखिम भरा हो सकता है।
कंपनी के मुताबिक यह सोल्यूशन डिवाइस ऐप पर नहीं, बल्कि सीधे नेटवर्क लेवल पर काम करने वाली है। AI आधारित यह तकनीक रियल-टाइम में कॉल पैटर्न और OTP ट्रिगर को मॉनिटर करती है। शुरुआती टेस्टिंग में इस सिस्टम ने स्कैम की पहचान में बेहतरीन और सटीक काम किया है।
पिछले दो सालों में एयरटेल ने AI आधारित स्पैम कॉल अलर्ट और खतरनाक लिंक ब्लॉकिंग जैसे फीचर शुरू किए हैं। इनसे जाहिर तौर पर फ्रॉड आदि में कमी देखी गई है, लेकिन OTP स्कैम अभी भी बड़ी चुनौती बने हुए हैं। नया फीचर खासतौर पर इसी गैप को भरने की नियत से पेश किया गया है।
फिलहाल एयरटेल की ओर से इस सेवा को हरियाणा सर्कल में एक्टिव किया है। इसके अलावा कंपनी ने घोषणा की है कि अगले दो हफ्तों में इसे अलग अलग सर्कलों में भी शुरू किया जाने वाला है, इसका मतलब है कि देश के अन्य एयरटेल ग्राहकों को भी यह सेवा जल्दी ही मिल जाने वाली है।
डिजिटल युग में जहां एक छोटी सी लापरवाही बड़ा नुकसान कर सकती है, वहां यह AI-पावर्ड अलर्ट सिस्टम ग्राहकों को सोचने और प्रतिक्रिया देने का एक्स्ट्रा समय देने वाला है, जिसके बाद उन्हें बड़े आर्थिक नुकसान से सुरक्षित किया जा सकता है। अगर यह सुविधा बड़े लेवल पर सफल होती है, तो जाहिर तौर पर OTP फ्रॉड के मामलों में कमी देखने को मिलने वाली है।