एडोब ने अगली पीढ़ी का क्रिएटिव क्लाउड उतारा

Highlights

इसके अलावा एडोब ने अपने फ्लैगशिप एप्लिकेशन फोटोशॉप सीसी, इनडिजायन सीसी, इलस्ट्रेटर सीसी और प्रीमियर प्रो सीसी का अपडेट जारी करने की घोषणा की है.

एडोब ने अगली पीढ़ी का क्रिएटिव क्लाउड उतारा

एडोब ने चार नए एप्लिकेशनों के साथ अगली पीढ़ी का क्रिएटिव क्लाउड लॉन्च किया है. ये एप्लिकेशन हैं - एडोब एक्सडी सीसी फॉर एक्सपीरिएंड डिजायन, एडोब डाइमेंशन सीसी फॉर 2डी टू 3डी कंपोजिंग, कैरेक्टर एनिमेटर सीसी फॉर 2डी एनिमेशन और क्लाउड आधारित फोटोग्रामी सेवा- एडोब फोटोशॉप लाइटरूम सीसी. 

इसके अलावा एडोब ने अपने फ्लैगशिप एप्लिकेशन फोटोशॉप सीसी, इनडिजायन सीसी, इलस्ट्रेटर सीसी और प्रीमियर प्रो सीसी का अपडेट जारी करने की घोषणा की है. 

इन सभी अपडेट में एडोब सेंसी की क्षमता दी जाएगी, जो एक कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) और मशीन लर्निग (एमएल) प्लेटफार्म है. 

एडोब के कार्यकारी उपाध्यक्ष और महाप्रबंधक (डिजिटल मीडिया) ब्रायन लामकिन ने एक बयान में कहा, "एडोब रचनात्मक क्रांति का नेतृत्व करता रहेगा. यह सभी उपकरणों में आधुनिकीकरण, नवोन्मेष और सृजनात्मक प्रक्रिया को गति देगा."

IANS

IANS

IANS Indo-Asian News Service

View full profile