Aadhaar Update Deadline Extended
केन्द्रीय सरकार ने Aadhaar डिटेल्स को मुफ़्त में अपडेट करने की आखिरी तारीख को 14 जून तक बढ़ा दिया है। इससे पहले यह डेडलाइन 14 मार्च थी जिसे अब यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी (UIDAI) द्वारा 14 जून तक बढ़ा दिया गया है। आधार निकाय ने यह भी कहा कि यह सेवा केवल myaadhaar पोर्टल पर 14 जून तक उपलब्ध है।
पहले UIDAI ने कहा था कि, “नागरिकों की ओर से पॉज़िटिव रिस्पॉन्स मिलने के आधार पर इस सुविधा को 3 महीनों के लिए बढ़ाने का फैसला लिया गया है जो कि 15 दिसंबर 2023 से से लेकर 14 मार्च 2024 तक है। इसी के अनुसार डॉक्यूमेंट अपडेट की सुविधा myAadhaar पोर्टल के जरिए मुफ़्त में जारी रहेगी।”
नाम, पता और अन्य जैसी व्यक्तिगत जानकारियों को UIDAI की वेबसाइट से फ्री में अपडेट किया जा सकता है। हालांकि, यह अपडेशन कॉमन सर्विस सेंटर्स (CSC) पर फिजिकली भी करवाया जा सकता है लेकिन उसके लिए आपको 50 रुपए का भुगतान करना होगा।
यह भी पढ़ें: Nothing Phone 2a vs Realme 12+ 5G: किसी की डिस्प्ले तो किसी का कैमरा मार रहा बाज़ी, आप किसे चुनेंगे?
आधार में किए गए इन बदलावों को ट्रैक करने के लिए आप ‘अपडेट रिक्वेस्ट नंबर (URN)’ का इस्तेमाल कर सकते हैं।
UIDAI भी आधार यूजर्स से अपने आइडेंटिटी प्रूफ और अड्रेस प्रूफ (PoI/PoA) दस्तावेज़ अपलोड करने का आग्रह कर रहा है ताकि उनकी डेमोग्राफिक डिटेल्स को दोबारा वैलिडेट किया जा सके। यह उस स्थिति में लागू होता है जब आधार 10 साल पहले जारी किया गया हो और तब से अब तक कभी भी अपडेट न हुआ हो।
यह भी पढ़ें: WhatsApp का नया फीचर इस परेशानी को कर देगा जड़ से खत्म लेकिन ये व्हाट्सएप यूजर्स ही कर सकते हैं इस्तेमाल