आधार (Aadhaar) आपके लिए कितना जरूरी है ये तो आप अब तक जान ही चुके होंगे। यही कारण है कि आधार (Aadhaar) को दुरुपयोग से बचाना हम सभी के लिए बहुत जरूरी है। दूरसंचार विभाग (DoT) ने यह सुनिश्चित करने के लिए अपनी वेबसाइट पर एक बड़ा अपडेट किया है जिसके माध्यम से आप जान सकते है कि आखिर आधार (Aadhaar) कार्ड (Card) नकली (Fake Aadhaar) या गलत (Wrong Aadhaar) तो नहीं है, हालांकि इसके अलावा अब आप यह भी जान सकते हैं कि आखिर आपका आधार (Aadhaar) कार्ड (Card) किन किन जगहों पर यानि कहाँ-कहाँ कितने लोगों के द्वारा इस्तेमाल किया जा रहा है। DoT की इस नई सेवा से आप आसानी से जांच सकते हैं कि आपके आधार (Aadhaar) नंबर के साथ कितने मोबाइल (Mobile) नंबर पंजीकृत यानि रजिस्टर हैं।
यह भी पढ़ें: NBTC, EU साइट पर नज़र आया Oppo Reno 8Z 5G, 4,500mAh बैटरी और 33W फास्ट चार्जिंग से होगा लैस
DoT ने हाल ही में टेलीकॉम (Telecom) एनालिटिक्स फॉर फ्रॉड मैनेजमेंट एंड कंज्यूमर प्रोटेक्शन (TAFCOP) नामक एक पोर्टल (Portal) लॉन्च किया है, जो उपयोगकर्ताओं को उनके आधार (Aadhaar) नंबर से जुड़े सभी फोन (Phone) नंबरों की जांच करने में सक्षम बनाता है। यदि आप सिम का उपयोग नहीं करते हैं, तो आप इसे डिस्कनेक्ट कर सकते हैं।
TAFCOP ने अपनी वेबसाइट पर कहा कि वेबसाइट ग्राहकों की मदद करेगी, उनके नाम पर काम कर रहे मोबाइल (Mobile) कनेक्शन (Connection) की संख्या की जांच करेगी और अतिरिक्त मोबाइल (Mobile) कनेक्शन (Connection) काट देगी।
यह भी पढ़ें: ये भारतीय वेब सीरीज़ हमेशा रही हैं दर्शकों की फेवरिट, अगर नहीं देखी तो ज़रूर देखें इस वीकेंड
सरकार के मौजूदा दिशा-निर्देशों के तहत एक व्यक्ति अपने नाम पर अधिकतम नौ मोबाइल (Mobile) कनेक्शन (Connection) दर्ज करा सकता है।
यह भी पढ़ें: डिलीट हुए मैसेज वापिस लाने से अनरीड चैट फिल्टर तक, WhatsApp पर आने वाले हैं ये धांसू फीचर्स