पहले ही फेज में 600Mbps की स्पीड, कुछ ही सेकंड में डाउनलोड होगी 6GB की मूवी, क्या 5G SIM की होगी जरूरत?

Highlights

रिलायंस जियो की ओर से अपने 5G ट्राइल को शुरू कर दिया है और मोबाइल ग्राहकों को लॉन्च चरण के दौरान 5G नेटवर्क पर प्रति सेकंड 600 मेगाबिट तक की स्पीड मिलने वाली है।

रिलायंस जियो ने चार शहरों- दिल्ली मुंबई, कोलकाता और वाराणसी में अपने 5G को पेश कर दिया है, इसके अलावा भारती एयरटेल नें 8 शहरों- दिल्ली, मुंबई, वाराणसी, बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद, नागपुर और सिलीगुड़ी के कुछ हिस्सों में चुनिंदा ग्राहकों को 5G सेवाएं प्रदान करना शुरू कर दिया है।

दोनों कंपनियों के ग्राहकों को 5G सेवाओं का लाभ उठाने के लिए मौजूदा सिम बदलने की जरूरत नहीं होगी।

रिलायंस जियो की ओर से अपने 5G ट्राइल को शुरू कर दिया है और मोबाइल ग्राहकों को लॉन्च चरण के दौरान 5G नेटवर्क पर प्रति सेकंड 600 मेगाबिट तक की स्पीड मिलने वाली है। इसके अलावा अगर हम इंडस्ट्री प्लेयर्स की मानें तो हैंडसेट से ऐप और डेटा प्रोसेसिंग के लिए प्रोफेशनल कंप्यूटर के समान इसके काम करने की उम्मीद है।

रिलायंस जियो ने चार शहरों- दिल्ली मुंबई, कोलकाता और वाराणसी में अपने 5G को पेश कर दिया है, इसके अलावा भारती एयरटेल नें 8 शहरों- दिल्ली, मुंबई, वाराणसी, बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद, नागपुर और सिलीगुड़ी के कुछ हिस्सों में चुनिंदा ग्राहकों को 5G सेवाएं प्रदान करना शुरू कर दिया है। हालांकि यह सेवा मात्र 5G हैंडसेट इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए ही शुरू की गई है। 

दोनों कंपनियों के ग्राहकों को 5G सेवाओं का लाभ उठाने के लिए मौजूदा सिम बदलने की जरूरत नहीं होगी।

Jio ने कहा है कि उसके ग्राहक "बीटा ट्रायल" के तहत 5G सेवाओं का लाभ तब तक लेते रहेंगे, जब तक कि किसी शहर का नेटवर्क कवरेज काफी हद तक पूरा नहीं हो जाए। इसका मतलब है कि आपको Jio के 5G का लाभ अभी लंबे समय तक मिलता रहने वाला है। 

कंपनी ने 1 गीगाबिट प्रति सेकंड (GBPS) तक की स्पीड के साथ अनलिमिटेड 5G डेटा देने का वादा भी किया है। इंडस्ट्री प्लेयर्स की राय है कि इस स्तर की स्पीड मोबाइल स्टेशनों के बहुत करीब उपलब्ध होगी।

5G के लॉन्च चरण के दौरान 600mbps (मेगाबिट प्रति सेकंड) स्पीड तक देने की उम्मीद है क्योंकि नेटवर्क पर ट्रैफ़िक कम होगा। हालांकि, पूरे रोल आउट के बाद यह 200-300mbps की लिमिट तक जा सकती है। 

इसका मतलब है कि दो घंटे की हाई डेफिनिशन मूवी, जो आम तौर पर लगभग 6जीबी फाइल साइज़ की होती है, यह मात्र 1 मिनट 25 सेकंड में डाउनलोड की जा सकती है और 4K मूवी लगभग 3 मिनट में 600mbps की स्पीड पर डाउनलोड की जा सकती है। 

5G हैंडसेट खरीदने वाले या 5G-रेडी हैंडसेट रखने वाले ग्राहकों को उनकी नेटवर्क सेटिंग में 5G ऑप्शन दिखाई देगा और उन्हें सेवा का लाभ उठाने के लिए इस ऑप्शन को इनैबल करना होगा। 

Digit Hindi

Digit Hindi Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi

View full profile