5 February 2026 की लेटेस्ट गैजेट खबरें: Google Pixel 10a की प्री-ऑर्डर डिटेल्स और POVA Curve 2 5G की डिटेल्स के साथ सोना-चांदी का आज का भाव

Updated on 05-Feb-2026

अगर आपकी सुबह टेक अपडेट्स से शुरू होती है और दिन की प्लानिंग बाजार के भाव देखकर होती है, तो 5 फरवरी 2026 की ये खबरें आपके काम की हैं। आज जहां Google Pixel 10a की प्री-ऑर्डर डिटेल्स ने स्मार्टफोन लवर्स का ध्यान खींचा है, वहीं नया POVA Curve 2 5G अपने लुक और फीचर्स को लेकर चर्चा में बना हुआ है। इसके साथ ही, निवेश या खरीदारी का मन बना रहे लोगों के लिए आज के सोना-चांदी के ताज़ा रेट जानना भी जरूरी है। चलिए, एक ही जगह जानते हैं आज की सबसे अहम गैजेट और मार्केट अपडेट्स की डिटेल्स।

इंडिया में कब लॉन्च हो सकता है Google Pixel 10a और इंडिया प्राइस की डिटेल्स

भारत में Pixel 10a की प्री-बुकिंग 18 फरवरी से शुरू होने की बात सामने आ रही है। कीमत की बात करें तो फोन को 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट में करीब 49,999 रुपये के आसपास के प्राइस में लॉन्च क्या जा सकता है, हालांकि, ऐसा भी कहा जा सकता है कि Google Pixel 10a का 256GB स्टॉरिज मॉडल कुछ महंगा पड़ सकता है। अगर यह कीमत सही रहती है, तो Pixel 10a मिड-प्रीमियम सेगमेंट में एक मजबूत दावेदार बनकर सामने आ सकता है। सम्पूर्ण जानकारी के लिए क्लिक करें!

जबरदस्त पावर और गजब के डिजाइन में आएगा POVA Curve 2 5G मोबाइल, लॉन्च डेट का हुआ खुलासा

POVA Curve की कामयाबी के बाद अब कंपनी अपने POVA सफर को एक अलग और नए लेवल पर ले जाने की तैयारी में है। कंपनी जल्द ही POVA Curve 2 लॉन्च करने जा रही है, जो उन यूजर्स को टारगेट करता है जिन्हें पावर, कनेक्टिविटी और लंबी परफॉर्मेंस एक साथ चाहिए होती है, हालांकि, यह सब उन्हें सस्ते में चाहिए होता है। POVA Curve 2 को एक एक दमदार फोन के तौर पर कई बड़े अपग्रेड आदि के साथ पेश किया जाने वाला है, इस फोन की पावर और इसका स्लिम डिजाइन इसे बाजार में एक मजबूत प्रतिद्वंदी के तौर पर खड़ा करने वाला है।

POVA Curve 2 की ऑफिशियल लॉन्च डेट 13 फरवरी है। यह लॉन्च POVA सीरीज के लिए एक नया चैप्टर साबित हो सकता है, जहां एंड्योरेंस, डिजाइन और स्मार्ट इंजीनियरिंग को एक साथ लाया जाने वाला है। जो यूजर्स फास्ट लाइफस्टाइल जीने के शौकीन हैं और फोन से भी वैसी ही परफॉर्मेंस चाहते हैं, उनके लिए POVA Curve 2 एक जबरदस्त ऑप्शन हो सकता है। सम्पूर्ण जानकारी के लिए क्लिक करें!

किसी भी देश से इंडिया में iPhone 17 या एक ब्रांड न्यू लैपटॉप खरीद कर लाने या मँगवाने पर नहीं लगेगी कस्टम ड्यूटी, देखें ये नया नियम

भारत सरकार ने हवाई-पानी से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए ड्यूटी-फ्री बैगेज नियमों में बड़ा बदलाव कर दिया है। ये नए नियम 2 फरवरी 2026 से लागू हो चुके हैं और इनका सीधा फायदा इंटरनेशनल ट्रैवल करने वालों को मिलने वाला है। इसका मतलब है कि अगर आप विदेशों से इंडिया लौट रहे हैं तो आपको अब iPhone 17 जैसे प्रोडक्टस पर कोई ड्यूटी नहीं देनी होगी, ऐसा भी कह सकते हैं कि नए नियमों में जहां एक तरफ फ्री अलाउंस बढ़ाया गया है, वहीं कुछ मुद्दों को लेकर सरकार सख्त भी हुई है, ताकि किसी भी प्रकार से सिस्टम का गलत इस्तेमाल न हो। नए नियमों के मुताबिक अब एयर या समुद्री रास्ते से भारत आने वाले यात्रियों के लिए जनरल फ्री अलाउंस 50,000 रुपये से से बढ़ाकर 75,000 रुपये कर दिया गया है। सम्पूर्ण जानकारी के लिए क्लिक करें!

5 फरवरी 2026 का सोने-चांदी का भाव: लगातार तीसरे दिन उछाल, फिर चढ़ते जा रहे सोने-चांदी के दाम, देखें ताज़ा रेट

Silver Gold Rate Today: हाल के समय में तेज गिरावट से जूझ रही चांदी की कीमतों (आज का चांदी का भाव, aaj ka chandi ka bhav) में अब अचानक मजबूती लौटती दिख रही है। लगातार तीन कारोबारी दिनों तक कमजोरी के बाद चांदी ने जोरदार वापसी की है। ऑल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी के भाव में 14,300 रुपये की तेज बढ़ोतरी दर्ज की गई, जिससे इसका भाव बढ़कर 2,98,300 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स सहित) हो गया। इससे पहले के सत्र में चांदी 2,84,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। गौर करने वाली बात यह है कि 29 जनवरी को चांदी 4,04,500 रुपये प्रति किलोग्राम के अब तक के सबसे ऊंचे स्तर तक पहुंची थी। Gold and Silver Rate पर सुबह सुबह की सम्पूर्ण अपडेट और Silver Gold India Price के लिए यहाँ क्लिक करें!

यह भी पढ़ें: फिर से दिलों पर राज करने आ रहा Mismatched Season 4..फर्स्ट लुक ने फैंस को कर दिया कायल, देखें क्या रहेगी रिलीज डेट टाइमलाइन

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life.

Connect On :