PUBG Mobile को मिला नया अपडेट, Royale Pass Season 9 के साथ रोलआउट

PUBG Mobile को मिला नया अपडेट, Royale Pass Season 9 के साथ रोलआउट
HIGHLIGHTS

PUBG Mobile वर्जन 0.14.5 का अपडेट मिल चुका है

इस PUBG Mobile वर्जन में आपको Royale Pass Season 9 का सपोर्ट मिल रहा है

इस अपडेट में अब यूजर्स को एक नया फीचर भी मिला है, जो emotes को डिसमेंटल की क्षमता है

PUBG Mobile को एक नया अपडेट मिला है, यह अपडेट इस प्रसिद्द गेम को 0.14.5 के रूप में मिला है। इस नए अपडेट में गेम में Royale Pass Season 9 को भी ऐड किया गया है। इसके अलावा इस अपडेट में आपको अब वारियर थीम वाले कपड़े भी मिल रहे हैं। इसके अलावा इसमें आपको गियर मिल रहे हैं, अन्य बहुत कुछ इसके अलावा आपको इसमें मिल रहा है। हालाँकि इसके साथ ही आपको कुछ नए चैलेंज, इवेंट्स, और रिवॉर्डस भी अब इस गेम में मिलने वाले हैं। इसके अलावा अब यूजर्स या ऐसा भी कह सकते हैं कि PUBG Mobile के प्लेयर्स PUBG Mobile Club Open 2019 Fall Splits Global Final में जाने के मौक़ा भी पा सकते हैं। हालाँकि अभी तक इसकी समग्र जानकारी आधिकारिक तौर पर नहीं दी गई है। 

हालाँकि गेम को अपडेट कर दिया गया है लेकिन इसमें बहुत कुछ नया आपको मिलने वाला है, काफी कुछ चर्चा हम ऊपर कर चुके हैं, लेकिन इतने में भी यह थमा नहीं है। आपको बता देते हैं कि इस PUBG Mobile अपडेट में आपको “A Warrior’s Journey” भी अब मिलने लगा है। यह एक ऐसा गेम इवेंट है, जहां आपको नए रॉयल पास में नए रिवार्ड्स मिलते हैं। 

अब यह नया 0.14.5 PUBG Mobile अपडेट गूगल प्ले स्टोर और एप्पल ऐप स्टोर पर डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध हो चुका है। इस नए अपडेट में आपको काफी कुछ नया मिल रहा है, इसमें नए डिजाईन किये गए मिशन और रैंकिंग पेज मिल रहे हैं, इसके अलावा आपको काउंटडाउन टाइमर भी मिल रहा है, जो आपको नए सीजन में लीड करता है। इसके अलावा आपको एक नया रॉयल पास भी मिल रहा है। नए मिशन में आ रिमाइंडर भी लगा सकते हैं। हालाँकि इतना ही नहीं आप चैन प्रोग्रेस सिस्टम की अचीवमेंट भी देख सकते हैं। इसके अलावा आप Emotes को अब डिसमेंटल भी कर सकते हैं।

गौरतलब ही कि, अभी हाल ही में PUBG Mobile के लाइट विनर पास को पेश किया था। PUBG Mobile Lite की ओर से Winner Pass को पेश कर दिया गया है। इसे एक रॉयल पास की संज्ञा भी दी जा सकती है। जिसके माध्यम से आपको ओरिजिनल गेम जैसा ही एक्सपीरियंस मिलने वाला है। जैसे कि रॉयल पास में होता है, यह एक नया पास है जिसे सीजनल इवेंट के लिए लाया गया है। इसके माध्यम से प्लेयर्स ज्यादा से ज्यादा बैटल कॉइन कमाने का मौक़ा पा सकते हैं। इसके अलावा उन्हें बढ़िया रैंकिंग मिल सकती है, हालाँकि इतना ही नहीं इसके माध्यम से आपको ने और दिलचस्प मिशन प्ले करने का भी मौक़ा मिलता है।इन मिशनों में आपको बहुत से नए नए चैलेंज भी मिलने वाले हैं। इस पास में और रॉयल पास में एक ही बड़ा अंतर देखने को मिलने वाला है, ओरिजिनल रॉयल पास rank WP 30 पर ख़त्म होता है, हालाँकि इसके पहले यह RP 100 पर होता था। 

इस नए पास में आपको तीन अलग अलग वेरिएशन मिल रही हैं, इसमें एक फ्री पास है, इसके अलावा एक एलिट पास है, और एक इलीट प्लस पास है। प्लेयर्स इन्हें अपने बैटल कॉइन को अदा करके खरीद सकते हैं। अगर हम आंकड़ों में बात करें तो एक प्लेयर को लगभग 300 battle Coins को एक एलिट विनर पास के लिए देना होगा, इसके अलावा 700-800 बैटल कॉइन को इलीट प्लस विनर पास के लिए देना होगा। अगर किसी भी प्लेयर के पास कॉइन आदि की कमी नहीं है, तो वह बड़ी आसानी से इसे जाकर खरीद सकते हैं, और इनका फायदा उठा सकते हैं। 

अगर हम फ्री पास की बात करें तो आपको बता देते हैं कि यह आपको 15वें लेवल तक ही सुविधा आदि प्रदान करता है। हालाँकि अन्य दो को आप 30वें लेवल तक इस्तेमाल कर सकते हैं। किसी भी विनर पास का इस्तेमाल करने से गेमर्स को कुछ स्पेशल आइटम जीतने का एक मौक़ा मिलता है, जैसे प्रिजनर आउटफिट, पोर्टेबल क्लोसेट, स्कल, और फ्लावर प्लेन फिनिश, एक रीनेम कार्ड, पैन स्किन, इसके अलावा एक स्माइली पैराशूट, AKM Skin और अन्य बहुत कुछ आपको मिलता है, हालाँकि यह इतने पर ही ख़त्म नहीं होता है, इसके साथ आपको बैटल कॉइन आदि भी मिलते हैं।

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo