हॉरर फिल्मों की ‘बादशाह’ है 8 एपिसोड की ये सीरीज, सस्पेंस और खौफ से शरीर में दौड़ जाएगी सिहरन, IMDb रेटिंग 7.7

हॉरर फिल्मों की ‘बादशाह’ है 8 एपिसोड की ये सीरीज, सस्पेंस और खौफ से शरीर में दौड़ जाएगी सिहरन, IMDb रेटिंग 7.7

साल 2025 में ओटीटी पर एक जोरदार हॉरर वेब सीरीज़ ने एंट्री ली है, जिसने रिलीज़ होते ही दर्शकों को अपनी ओर खींच लिया. IMDb पर भी इसे 7.7 की मजबूत रेटिंग मिली है. शुरुआत में इसकी रफ्तार थोड़ी धीमी महसूस होती है, लेकिन आगे बढ़ते-बढ़ते कहानी ऐसे मोड़ लेती है कि सस्पेंस और डर लगातार तीखे होते जाते हैं. कई सीन्स में ऐसा खौफ महसूस होता है कि शरीर में सिहरन दौड़ जाती है. आइए आपको इस सीरीज़ का नाम, कहानी, कास्ट और स्ट्रीमिंग की डिटेल्स बताते हैं.

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

कैसी है कहानी

इस वेब सीरीज़ का नाम है ‘IT: Welcome to Derry’. इसकी कहानी 1962 के डेरी शहर में शुरू होती है, जहां रहस्यों की परतें एक-एक करके खुलती चलती हैं. सीरीज में कुल 8 एपिसोड्स मौजूद हैं. हर एपिसोड एक नया खुलासा लेकर आता है और डर का लेवल धीरे-धीरे इस हद तक बढ़ जाता है कि अगला एपिसोड देखे बिना रुक पाना मुश्किल हो जाता है.

सबसे खास बात यह है कि इसे उसी क्रिएटिव टीम ने बनाया है, जिसने हॉलीवुड की दोनों IT फिल्मों को तैयार किया था. इसी कारण सीरीज़ में प्रोडक्शन वैल्यू, हॉरर का ट्रीटमेंट और विज़ुअल स्टाइल पूरी तरह फिल्मी क्वालिटी का एहसास कराते हैं. लगभग हर फ्रेम में एक बेचैन कर देने वाली वाइब मौजूद है, जो हॉरर पसंद करने वाले दर्शकों को ज़रूर प्रभावित करेगी.

सीरीज की कास्ट

इस सीरीज में आपको Bill Skarsgård, Pennywise की मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे. इनके अलावा Taylour Paige, Chris Chalk, Rudy Mancuso, James Remar और अन्य कलाकार महत्वपुर भूमिकाएं निभाते हैं.

कहां देखें

अगर आप वीकेंड में घर बैठे कुछ रोमांचक और डर से भरपूर देखने का प्लान कर रहे हैं और हॉरर आपका पसंदीदा जॉनर है, तो यह सीरीज़ आपके लिए बिल्कुल सही विकल्प साबित होगी. फिलहाल इसके 6 एपिसोड जियोहॉटस्टार पर उपलब्ध हैं, और इतने एपिसोड आपका पूरा वीकेंड दिलचस्प बनाए रखने के लिए काफी हैं.

यह भी पढ़ें: ‘दृश्यम’ की बाप है ये चूहे बिल्ली का खेल दिखाने वाली धांसू सस्पेंस थ्रिलर, क्लाइमैक्स फाड़ कर रख देगा दिमाग!

Faiza Parveen

Faiza Parveen

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo