आने वाले कुछ ही दिनों में लंबे इंतज़ार के बाद सुपरहिट स्पाई-थ्रिलर वेब सीरीज़ The Family Man का तीसरा सीजन OTT पर दस्तक देने वाला है। Manoj Bajpayee की The Family Man वेब सीरीज को भारत ही नहीं बल्कि दुनियाभर में पसंद किया गया, अब अपने तीसरे अध्याय में नए ट्विस्ट और और भी गहराई लिए सामने आ रही है। इस सीज़न में दर्शक फिर से देखेंगे श्रीकांत तिवारी (मनोज बाजपेयी) को, जो एक बार फिर अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों और जासूसी दुनिया के बीच भी नए मिशन को हैन्डल करने नजर आने वाले हैं। इस बार उन्हें न केवल अपने नए दुश्मनों रुक्मा (जयदिप अहलावत) और मीरा (निमरत कौर) का सामना करना होगा, बल्कि उनसे पीछा कर रही उनकी ही इंटेलिजेंस यूनिट TASC से भी बचना पड़ेगा।
The Family Man Season 3 का ट्रेलर एक दमदार ओपनिंग के साथ शुरू होता है, जिसमें श्रीकांत तिवारी पहली बार अपने बच्चों को अपने असली पेशे के बारे में बताते नजर आते हैं। जैसे ही वह सच्चाई सामने रखता है, एक नया खतरा उसके दरवाज़े पर दस्तक देता है और उसके बाद शुरू होती है समय से लड़ाई की एक खतरनाक दौड़। कहानी में इस बार जिम्मेदारियों, भावनाओं और कर्तव्यों के बीच श्रीकांत की ज़िंदगी पूरी तरह उलट-पुलट हो जाती है।
राज और डीके ने एक ऑफिसियल बयान में कहा, The Family Man के तीसरे सीज़न में श्रीकांत का पेशेवर और निजी जीवन पूरी तरह उलट जाता है। इस बार उसका सामना पहले से कहीं ज्यादा खतरनाक दुश्मनों रुक्मा और मीरा से होता है। जयदिप और निमरत इस सीज़न के लिए परफेक्ट कास्ट हैं, जो न सिर्फ श्रीकांत तिवारी की हिम्मत बल्कि उसकी निष्ठा और पारिवारिक बंधन की भी परीक्षा लेंगे। नया सीज़न कहानी को कई स्तर ऊपर ले जाता है और दर्शकों को फिर से edge-of-the-seat सस्पेंस का अनुभव देगा।
मनोज बाजपेयी ने अपने बयान में कहा, पिछले चार सालों से फैंस मुझसे यही पूछते रहे कि श्रीकांत तिवारी कब आ रहा है?’ और अब जवाब हमारे पास है। यह नया सीज़न पहले से बड़ा, बोल्ड और ज्यादा इमोशनल है। इस बार श्रीकांत खुद को एक ऐसी स्थिति में पाएगा जहां कोई रास्ता नहीं बचा। राज और डीके की विजन और Prime Video के सपोर्ट की वजह से The Family Man आज भारत की सबसे ज़्यादा पसंद की जाने वाली सीरीज़ बन चुकी है।
सीरीज़ में इस बार शामिल हुए जयदिप अहलावत ने कहा, मैं हमेशा से राज और डीके की रचनात्मकता का प्रशंसक रहा हूँ। The Family Man जैसी सीरीज़ का हिस्सा बनना मेरे लिए गर्व की बात है। इससे पहले मेरा Prime Video के साथ Paatal Lok में अनुभव शानदार रहा है, और अब The Family Man Season 3 में मेरा किरदार दर्शकों को ज़रूर चौंकाएगा।
इस बार की कहानी का लेखन राज, डीके और सुमन कुमार ने किया है, जबकि डायलॉग्स सुमित अरोड़ा ने लिखे हैं। निर्देशन की कमान राज और डीके के साथ सुमन कुमार और तुषार सेठ ने संभाली है। सीरीज़ में पहले के सभी प्रमुख किरदारों की वापसी हो रही है — शरीब हाशमी (JK Talpade), प्रियामणी (सुचित्रा तिवारी), अशलेषा ठाकुर (धृति), वेदांत सिन्हा (अथर्व), श्रेय धनवंतरि (जोया) और गुल पनाग (सलोनी) इस बार भी कहानी को आगे बढ़ाते नजर आएंगे।
The Family Man Season 3 का प्रीमियर 21 नवंबर 2025 को Prime Video पर होगा। इस बार की कहानी भारत और श्रीकांत तिवारी के निजी जीवन दोनों को दांव पर लगाती है, जिससे यह सीज़न अब तक का सबसे इमोशनल और इंटेंस साबित होगा। एक्शन, इमोशन और स्पाई ड्रामा के इस जबरदस्त मिश्रण के साथ राज और डीके एक बार फिर भारतीय ओटीटी दर्शकों के लिए एक यादगार अनुभव लेकर आ रहे हैं।
यह भी पढ़ें: संचिता बसु की Thukra Ke Mera Pyaar से भी खतरनाक हैं ये फिल्में, प्यार और इंतकाम की कहानी देख ठनक जाएगा माथा!