The Family Man वाले JK की ये 5 थ्रिलर सीरीज हैं धमाका, चौथी वाली का तो आज भी चलता है रौला, पहली फुर्सत में देख डालें
The Family Man का तीसरा सीजन रिलीज़ हो चुका है और दर्शकों के बीच इसे लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. इस पार्ट में भी मनोज बाजपेयी, प्रियमणि और शारिब हाशमी ने अपनी वापसी से एक बार फिर दर्शकों का दिल जीता है. खास तौर पर जेके तलपड़े के रूप में शारिब हाशमी का किरदार इस बार भी लोगों को खूब पसंद आ रहा है. सीजन 3 की चर्चा के बीच आज हम आपको शारिब हाशमी की कुछ अन्य थ्रिलर वेब सीरीज के बारे में भी बता रहे हैं, जिन्हें दर्शकों ने अलग-अलग तरीकों से सराहा है.
Khoj - Parchaiyo Ke Uss Paar
इस ओरिजनल वेब सीरीज में शारिब हाशमी वेद खन्ना के किरदार में दिखाई देते हैं. यह एक सस्पेंस और साइकोलॉजिकल थ्रिलर जॉनर की सीरीज है. इसकी IMDb रेटिंग 4.7 दर्ज की गई है। इसका केवल एक ही सीजन बना है, जिसमें कुल 7 एपिसोड शामिल हैं. इसमें शारिब हाश्मी के अलावा आमिर दलवी और अनुप्रिया गोएंका भी मुख्य भूमिकाओं में हैं. दर्शक इस सीरीज को ओटीटी प्लेटफॉर्म ZEE5 पर फ्री में देख सकते हैं.
The Great Indian Murder
जियो हॉटस्टार पर उपलब्ध यह मिस्ट्री थ्रिलर सीरीज भी शारिब हाशमी के काम के लिए जानी जाती है. दर्शक उन्हें यहां अशोक राजपूत की भूमिका में देखते हैं. इस सीरीज में प्रतीक गांधी और ऋचा चड्ढा मुख्य भूमिकाएं निभा रहे हैं. इनके अलावा साक्षी बेनीपुरी, पाओली दाम और अन्य भी महत्वपूर्ण किरदारों में नज़र आते हैं. इस शो में 9 एपिसोड हैं और IMDb पर इसे 6.7 रेटिंग मिली है.
36 Days
इस एरोटिक थ्रिलर सीरीज में शारिब हाशमी विनोद शिंदे की भूमिका में नजर आते हैं. 36 डेज़ में नेहा शर्मा, चाहत विग, अमृता खानविलकर, पूरब कोहली और श्रुति सेठ जैसे जाने माने चेहरे भी शामिल हैं. शो को IMDb पर 5.6 रेटिंग प्राप्त है और इसे दर्शकों ने इसके अलग टोन की वजह से नोटिस किया. इसे SonyLIV पर देखा जा सकता है.
Asur 2
साइकोलॉजिकल थ्रिलर के शौकीनों के लिए असुर 2 एक पॉपुलर नाम है. जियो हॉटस्टार पर उपलब्ध इस सीरीज में शारिब हाशमी लोलारक दुबे के रूप में नजर आते हैं. अरशद वारसी, विशेष बंसल और बरुण सोबती इसमें मुख्य किरदार निभाते हैं. इसके दो सीजन में कुल 16 एपिसोड हैं और IMDb पर इसे शानदार 8.5 रेटिंग मिली है.
Murderbaad
इस सूची में जियो हॉटस्टार पर उपलब्ध क्राइम थ्रिलर फिल्म ‘मर्डरबाद’ भी शामिल है. मर्डरबाद की स्टार कास्ट में शारिब हाशमी के अलावा कनिका कपूर, सलोनी बत्रा, अन्ज्जान श्रीवास्तव, विभा चिब्बर और कई अन्य कलाकार भी शामिल हैं. यह फिल्म IMDb पर 4.2 रेटिंग के साथ मौजूद है और थ्रिलर पसंद करने वाले दर्शकों के बीच पहचान बना चुकी है.