ओटीटी पर आते ही कर दिया धमाका! टॉप 5 में ट्रेंड कर रही एक्शन-ड्रामा फिल्म, वीकेंड के लिए मस्ट-वॉच

अगर आप एक्शन-ड्रामा फिल्मों के शौक़ीन हैं और वीकेंड वॉच के लिए कुछ मसालेदार ढूंढ रहे हैं, तो अब आपकी तलाश ख़त्म होती है. यहां हम आपके लिए एकदम फ्रेश मूवी ऑप्शन लेकर आए हैं. ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आज ही एक नई एक्शन-थ्रिलर फिल्म रिलीज़ हुई है, जो आते ही अपनी हाई-ऑक्टेन और मजबूत स्टोरीलाइन के चलते टॉप 5 में ट्रेंड कर रही है और टॉप कंटेंडर के तौर पर खूब चर्चा बटोर रही है. इस फिल्म की एक खासियत यह है की इसे सिनेमाघरों के बजाए सीधे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर लाया गया है.

फिल्म किस बारे में है

सुबेदार फिल्म की कहानी एक छोटे से कस्बे में सेट है, जहां अवैध रेत माफिया का आतंक लोगों की जिंदगी को प्रभावित कर रहा है. इसमें आदित्य मौर्य (अनिल कपूर) नाम के एक रिटायर्ड आर्मी ऑफिसर को अपने परिवार और समाज को बचाने के लिए उससे लड़ते हुए दिखाया गया है. आदित्य मौर्य अपने अतीत की दोहरी भावनाओं के साथ जी रहा है. उसे उस वर्दी पर गर्व है जिसे पहनकर उसने देश की सेवा की, लेकिन साथ ही उसे इस बात का पछतावा भी है कि इसी जिम्मेदारी के कारण वह अपने परिवार के साथ कई कीमती पल नहीं बिता पाया.

फिल्म की स्टार कास्ट

इस नए-एक्शन ड्रामा में अनिल कपूर मेजर की मुख्य भूमिका निभा रहे हैं. इसके अलावा फिल्म में राधिका मदान, सौरभ शुक्ला और मोना सिंह भी महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभा रहे हैं. फिल्म का निर्देशन सुरेश त्रिवेणी ने किया है.

एक्शन लवर्स के लिए मस्ट-वॉच

अगर आप वाकई एक्शन-पैक्ड थ्रिलर देखना पसंद करते हैं तो यह फिल्म आपके लिए एक मस्ट-वॉच है. अगर आप फिर भी डाउट में हों, तो आप पहले इसका ट्रेलर देख सकते हैं, जिससे आपको अंदाज़ा हो जाएगा कि यह कितनी धमाकेदार है.

कहां देखें फिल्म

फिल्म की IMDb रेटिंग अब तक सामने नहीं आए हैं लेकिन दर्शकों और क्रिटिक्स से भी अब तक इसे लेकर पॉज़िटिव रिव्यूज़ देखने को मिल रहे हैं. बता दें की यहां जिस फिल्म की बात हो रही है उसका नाम ‘सुबेदार’ है, जिसे आज ही ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेज़न प्राइम वीडियो पर रिलीज़ किया गया है.

यह भी पढ़ें: Vivo X300 FE हुआ लॉन्च, देखें स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और भारत में कीमत, इन फोन्स से होगा टक्कर का मुकाबला

Faiza Parveen

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

Connect On :