रजनीकांत करेंगे धमाका! इस एक्शन मूवी से हिल जाएगी दुनिया, जान लें OTT स्ट्रीमिंग डिटेल्स

HIGHLIGHTS

Jailer 2 को लेकर जबरदस्त बज़

Rajinikanth का बड़ा कमबैक

2026 में होगी मेगा रिलीज

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार Rajinikanth की फिल्म Jailer 2 को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. पहली फिल्म Jailer की ब्लॉकबस्टर सफलता के बाद इसका सीक्वल अब बड़े स्तर पर रिलीज की तैयारी में है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फिल्म 2026 के दूसरे हिस्से में मेगा रिलीज स्ट्रैटेजी के साथ आएगी और इसे रीजनल ही नहीं बल्कि ग्लोबल लेवल पर भी बड़ी सफलता दिलाने का लक्ष्य रखा गया है.

रजनीकांत के दमदार कमबैक का इंतजार

फिल्म रिलीज से पहले ही चर्चा में बनी हुई है, और सोशल मीडिया पर इसके लेकर लगातार बज़ बना हुआ है. फैंस खास तौर पर Rajinikanth के दमदार कमबैक और बड़े एक्शन सीक्वेंस को लेकर काफी एक्साइटेड हैं.

Prime Video पर हो सकती है स्ट्रीम

कहा जा रहा है कि Jailer 2 थिएटर रिलीज के बाद OTT प्लेटफॉर्म Amazon Prime Video पर भी स्ट्रीम की जाएगी. रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म 12 जून 2026 से ऑनलाइन उपलब्ध हो सकती है, हालांकि मेकर्स की तरफ से अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

क्या होगी कहानी

कहानी वहीं से आगे बढ़ती है जहां पहली फिल्म खत्म हुई थी. Tiger Muthuvel Pandian, जिसे Rajinikanth निभा रहे हैं, अब रिटायर हो चुका है और अपने बेटे की मौत के दुख से गुजर रहा है. इसी दौरान वह एक बड़े idol smuggling रैकेट से टकराता है. जांच के दौरान एक खतरनाक गैंग का खुलासा होता है, जिसमें इस बार एक नया और ज्यादा खतरनाक विलेन एंट्री लेता है. यह विलेन उसके परिवार को निशाना बनाता है, जिससे उसे फिर से अपने शांत जीवन से बाहर आना पड़ता है. इसके बाद की कहानी एक्शन और थ्रिल से भरपूर बताई जा रही है.

फिल्म को Nelson Dilipkumar ने लिखा और डायरेक्ट किया है, जबकि प्रोडक्शन Kalanithi Maran के बैनर Sun Pictures के तहत हुआ है. कास्ट में Rajinikanth के अलावा S. J. Suryah, Ramya Krishnan, Mirnaa, Anna Rajan, Suraj Venjaramoodu और Jatin Sarna जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे.

फिलहाल फिल्म की कोई IMDb रेटिंग सामने नहीं आई है, लेकिन जिस तरह से इसका हाइप बन रहा है, उससे साफ है कि यह रिलीज के बाद बड़ा असर डाल सकती है. Rajinikanth की स्टार पावर और पहली फिल्म की सफलता इसे पहले से ही एक हाई-एक्सपेक्टेशन प्रोजेक्ट बना चुकी है.

यह भी पढ़ें: Apple में बड़ा बदलाव, CEO पद से Tim Cook का इस्तीफा, अब 3.6 ट्रिलियन डॉलर की कंपनी संभालेगा ये दिग्गज

Sudhanshu Shubham

सुधांशु शुभम मीडिया में लगभग आधे दशक से सक्रिय हैं. टाइम्स नेटवर्क में आने से पहले वह न्यूज 18 और आजतक जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक में रूचि होने की वजह से आप टेक्नोलॉजी पर इनसे लंबी बात कर सकते हैं.

Connect On :