Panchayat season 5 release date when officially announced for Amazon Prime Video
ग्रामीण भारत की सादगी, हल्की मुस्कान और दिल से जुड़ी कहानी ने Panchayat को एक साधारण वेब शो से कहीं ज्यादा बना दिया है। यह सीरीज अब कई दर्शकों के लिए अपनापन और Nostalgia का एक अलग ही एहसास बन चुकी है। चार सफल सीजन के बाद अब हर किसी की नजर पांचवें सीजन पर टिकी है। पंचायत सीजन 5 कब रिलीज हो सकता है। इसके अलावा पंचायत सीजन 5 से जुड़े बहुत से सवालों के जवाब यहाँ हम आपको देने वाले हैं, स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म आदि की जानकारी के साथ। आइए शुरू करते हैं और जानते हैं कि आखिर पंचायत वेब सीरीज को लेकर आपको क्या क्या जानना चाहिए।
पंचायत सीरीज में दिखाया गया फुलेरा गांव असल में उत्तर प्रदेश में नहीं है, जैसा कि इस पंचायत वेब सीरीज में देखने को मिलता है। असल में, पंचायत वेब सीरीज के हर सीजन की शूटिंग Madhya Pradesh के Sehore जिले के महोड़िया गाँव में हुई है। पंचायत भवन से लेकर गांव की गलियों तक, ज्यादातर दृश्य यहीं फिल्माए गए हैं। शो की सफलता के बाद यह गांव सोशल मीडिया पर भी चर्चा में आया और कई लोग इसे देखने पहुंचे। यह इस बात का उदाहरण है कि मजबूत कहानी किसी साधारण जगह को भी खास बना सकती है।
अगर आप अभी तक यह सीरीज नहीं देख पाए हैं, तो बता दें कि इसके सभी सीजन केवल Amazon Prime Video पर उपलब्ध हैं। डाउनलोड फीचर की वजह से इसे कमजोर इंटरनेट वाले क्षेत्रों में भी आराम से देखा जा सकता है। यही सुविधा इसे छोटे शहरों और गांवों के दर्शकों के बीच और लोकप्रिय बनाती है।
24 जून 2025 को रिलीज हुए पंचायत के चौथे सीजन में फुलेरा की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला। मंजू देवी चुनाव हार गईं और क्रांति देवी नई प्रधान बनीं। इस बदलाव ने गांव की सत्ता संरचना को पूरी तरह बदल दिया।
दूसरी ओर, सचिव जी ने कड़ी मेहनत के बाद CAT परीक्षा पास कर ली। यह उपलब्धि उनके करियर के लिए बड़ा कदम साबित हो सकती है। साथ ही, रिंकी और सचिव जी के रिश्ते में भी भावनात्मक गहराई देखने को मिली।
पांचवें सीजन की कहानी संभवतः सचिव जी के सबसे कठिन फैसले के इर्द-गिर्द घूमेगी। क्या वह बेहतर करियर के लिए फुलेरा छोड़ देंगे, या उस गांव में रहेंगे जिसने उन्हें अपनापन दिया? रिंकी और सचिव जी का रिश्ता और गहरा हो सकता है। वहीं, नई प्रधान क्रांति देवी की नेतृत्व शैली गांव में नए राजनीतिक समीकरण और टकराव पैदा कर सकती है।
मेकर्स ने पंचायत सीजन 5 की पुष्टि कर दी है और उम्मीद की जा रही है कि यह 2026 में रिलीज हो सकता है। हालांकि, अभी तक कोई आधिकारिक तारीख सामने नहीं आई है। अनुमान है कि 2025 के अंत तक शूटिंग पूरी हो चुकी है और 2026 के बीच में पंचायत सीजन 5 को रिलीज किया जा सकता है।
आने वाले पंचायत सीजन 5 में एक बार फिर परिचित चेहरे नजर आ सकते हैं, जिनमें Jitendra Kumar, Neena Gupta, Raghubir Yadav, Sanvikaa, Faisal Malik और Chandan Roy शामिल हैं। इन किरदारों की सादगी और सहज अभिनय ही शो की असली ताकत है।
जब OTT प्लेटफॉर्म पर हाई-वोल्टेज ड्रामा और थ्रिलर हावी हैं, तब पंचायत ने अपनी सादगी और यथार्थ से अलग पहचान बनाई है। यह सीरीज दर्शकों को अपने गांव, अपने लोगों और अपने रिश्तों की याद दिलाती है। शायद यही वजह है कि हर नया सीजन एक नई आबो हवा लेकर आता है।
यह भी पढ़ें: Hello Bachhon: कब और कहां रिलीज़ होगी असली कहानी पर बनी ये सीरीज? देखें रिलीज़ डेट से लेकर कास्ट की डिटेल्स