ओटीटी पर आई 8 एपिसोड वाली दिमाग फाड़ हॉरर सीरीज, IMDb ने भी दे दी 8 की रेटिंग, जानिए कहां देखें
सिनेमा प्रेमियों में हॉरर जॉनर का अपना अलग ही क्रेज है. डर और रोमांच का ये मेल दर्शकों को हमेशा आकर्षित करता है. अगर आप भी डरावनी कहानियों और थ्रिलर कंटेंट के शौकीन हैं, तो आपके लिए ओटीटी पर एक नई वेब सीरीज रिलीज हुई है, जो इस वक्त खूब सुर्खियां बटोर रही है.
यह सीरीज उस फिल्म का प्रीक्वल है, जिसने पहले ही अपनी कहानी और डरावने किरदारों से दर्शकों को कंपा दिया था. अब इस कहानी को एक नए अंदाज में, एपिसोडिक फॉर्मेट में पेश किया गया है. रिलीज के बाद से ही इस वेब सीरीज को दर्शकों और क्रिटिक्स दोनों की तरफ से शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है. आइए इस नई हॉरर सीरीज के बारे में विस्तार से जानते हैं.
ओटीटी पर छाई नई हॉरर सीरीज
26 अक्टूबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर एक वेब सीरीज स्ट्रीम हुई है, जिसमें हॉरर के साथ-साथ सस्पेंस और थ्रिल का जबरदस्त तड़का लगाया गया है. इसके सीन्स इतने इंटेंस और डरावने हैं कि देखने वाले एक पल के लिए आंखें मूंदने पर मजबूर हो जाते हैं. यहां हम “IT: Welcome to Derry” की बात कर रहे हैं.
IT: Welcome to Derry की कहानी क्या है?
‘वेलकम टू डेरी’ असल में स्टीफन किंग की मशहूर नोवेल पर आधारित 2017 की हॉरर फिल्म ‘It’ का प्रीक्वल है. यह सीरीज हॉरर यूनिवर्स के सबसे खौफनाक किरदार पेनीवाइज द डांसिंग क्लाउन की उत्पत्ति की कहानी को सामने लाती है. कहानी 1962 में सेट है, यानी ‘IT’ फिल्मों की घटनाओं से कई दशक पहले, जब डेरी (Derry) नाम के शहर में बुराई अपनी जड़ें फैलाना शुरू करती है. सीरीज यह दिखाती है कि आखिर पेनीवाइज डेरी में कैसे आया और आतंक की शुरुआत कैसे हुई.
वेलकम टू डेरी के एपिसोड रिलीज शेड्यूल
इस सीरीज का पहला एपिसोड 26 अक्टूबर को रिलीज हुआ था और दर्शकों ने इसे काफी सराहा. इसके बाद 31 अक्टूबर को दूसरा एपिसोड भी आ चुका है. बाकी एपिसोड हर हफ्ते HBO पर रिलीज किए जाएंगे. रिलीज डेट्स इस प्रकार हैं –
- एपिसोड 3 – 9 नवंबर
- एपिसोड 4 – 16 नवंबर
- एपिसोड 5 – 23 नवंबर
- एपिसोड 6 – 30 नवंबर
- एपिसोड 7 – 7 दिसंबर
- एपिसोड 8 – 14 दिसंबर
भारत में कहां देखें ‘वेलकम टू डेरी’?
अगर आप भारत में हैं, तो “IT: Welcome to Derry” को ओटीटी प्लेटफॉर्म JioHotstar पर स्ट्रीम कर सकते हैं. इसकी IMDb रेटिंग 7.9 है. ओटीटी पर यह सीरीज हिंदी और इंग्लिश दोनों भाषाओं में उपलब्ध है, ताकि दर्शक अपनी पसंद के अनुसार इसका मजा ले सकें.